scriptVIDEO : हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में भटनागर ने अध्यक्ष पद पर बाजी मारी, सोहनी सचिव बने | Bhatnagar Selected as the President of the High Court Bar Association | Patrika News
इंदौर

VIDEO : हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में भटनागर ने अध्यक्ष पद पर बाजी मारी, सोहनी सचिव बने

फैसला : 1196 में से 964 मतदाताओं ने किया मतदान, पूरी चुनावी प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों में कैद

इंदौरMay 15, 2019 / 10:49 am

रीना शर्मा

INDORE

VIDEO : हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में भटनागर ने अध्यक्ष पद पर बाजी मारी, सोहनी सचिव बने

इंदौर. वन बार वन वोट के आधार पर बुधवार को हुए हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में लोकेश भटनागर (552) सर्वाधिक वोट हासिल कर अध्यक्ष बने। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सूरज शर्मा (351) और मोहन सिंह चंदेल (50) को पराजित किया।
पांच उम्मीदवारों के संघषपूर्ण मुकाबले में पंकज सोहनी (327) ने सचिव पद पर जीत दर्ज कराई उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंदी पीयूष श्रीवास्तव (188) को हराया। उपाध्यक्ष पद पर अमरसिंह राठौर (677) विजयी रहे जबकि सह सचिव पद पर अखिल गोधा (416) ने बाजी मारी। कार्यकारिणी के 5 पदों के लिए 14 उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें चेतन जोशी (412), धर्मेंद्र खानचंदानी (372), राहुल हार्डिया (468), राकेश भदौरिया (369), श्यामसिंह ठाकुर (465) विजयी रहे। परिणाम घोषित होने के बाद विजयी उम्मीदवारों और उनके समर्थकों ने जश्न मनाया।
इससे पहले दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक मतदान हुआ। 1196 में 964 सदस्यों ने अपने वोटिंग राइट्स का इस्तेमाल कर अगले एक साल के लिए नई कार्यकारिणी का चुनाव किया। दोपहर 12 बजे वोटिंग शुरू हो गई थी, लेकिन 1.30 बजे कोर्ट का लंच होने के बाद वोटिंग में तेजी आई। शाम 4 से 5 के बीच आखिरी घंटे में भी बड़ी संख्या में वकीलों ने वोट डाले। चुनाव में पारदर्शिता के लिए चुनाव समिति ने पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में की। वकीलों की सहूलियत के लिए ६ मतदान बूथ बनाए गए थे। मतदान का समय एक घंटा बढ़ाए जाने से मतदान गत वर्ष की तुलना में कुछ अधिक रहा।
अध्यक्ष : लोकेश भटनागर, मोहन सिंह चंदेल, सूरज शर्मा
उपाध्यक्ष: अमरसिंह राठौर, अनुराग गोयल, चंद्रशेखर कार्णिक
सचिव : ब्रजेन्द्र मिश्रा, नितिन सिंह भाटी, पंकज सोहनी, पीयूष श्रीवास्तव, रिजवान निजाम
सह सचिव: वाल्मीक सकरगाए, संजय सैनी, अखिल गोधा
कार्यकारिणी सदस्य: राकेश सिंह भदौरिया, देवेंद्र पेंडसे, चेतन जोशी, आकाश जादव, आरती कुमावत, धर्मेंद्र खानचंदानी, दीपक बाथम, कृष्णपाल सिंह खिंची, राहुल हार्डिया, रमेश अरोरा, शशिकांत भाटी, श्यामसिंह ठाकुर, शैली खत्री, विकास गुप्ता

Home / Indore / VIDEO : हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में भटनागर ने अध्यक्ष पद पर बाजी मारी, सोहनी सचिव बने

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो