scriptअहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी की जयंति पर आमने-सामने ना हो जाए भाजपा और कांग्रेस | BJP and Congress Face to Face on Gandhi's Birth anniversary | Patrika News
इंदौर

अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी की जयंति पर आमने-सामने ना हो जाए भाजपा और कांग्रेस

गांधी जयंती धूमधाम से मनाएगी भाजपा, कांग्रेस से न हो टकराव, कार्यक्रम के समय को लेकर हो रहा मंथन

इंदौरSep 29, 2019 / 11:10 am

Mohit Panchal

अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी की जयंति पर आमने-सामने ना हो जाए भाजपा और कांग्रेस

अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी की जयंति पर आमने-सामने ना हो जाए भाजपा और कांग्रेस

इंदौर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की १५० वी जयंती को भाजपा धूमधाम से मनाने जा रही है। गांधी प्रतिमा पर बड़ा आयोजन किया जाएगा, लेकिन वह कब होगा इसको लेकर पार्टी खासा मंथन कर रही है, क्योंकि सुबह कांग्रेस का कार्यक्रम रहता है। ऐसे में टकराव का आशंका है जो पार्टी नहीं चाहती। इधर, स्वच्छता के साथ प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने का संकल्प भी दिलाया जाएगा।
२ अक्टूबर को महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर भाजपा देशभर में गांधी संकल्प पदयात्रा शुरू करने जा रही है। इसमें सांसद अपने-अपने क्षेत्र में १८ अक्टूबर तक पदयात्रा कर मोदी सरकारी की उपलब्धि और गांधी के स्वच्छ भारत का संदेश देते हुए प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान का संकल्प दिलाएंगे। इंदौर में भी यह आयोजन धूमधाम से होगा, जिसको लेकर जोर-शोर से तैयारियां की जा रही है।
ये आयोजन गांधी प्रतिमा से शुरू होगा। आयोजन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इक_ा हो जिसके लिए पार्टी ताकत लगाएगी। महापौर, सभी विधायक, पार्षद, नगर व मंडल सहित बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को भी बुलाया जा रहा है। प्लास्टिक मुक्त अभियान की शुरुआत के लिए करीब दो हजार कपड़ों की थैलियां बनवाई गई हैं जिसे बांटा जाएगा।
साथ ही संकल्प भी दिलाया जाएगा कि प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेंगे। कार्यक्रम के समय को लेकर पार्टी में मंथन चल रहा है। इसके पीछे की वजह कांग्रेस है, क्योंकि वे भी सुबह ८ बजे माल्यार्पण का कार्यक्रम करते हैं। ऐसे में समय एक जैसा होगा तो आपसी खींचतान व तनाव की स्थिति भी बन सकती है। इसे टालने के लिए समय को आगे पीछे करने की योजना है।
शाम को बुलाई जम्बो बैठक
आज शाम को नगर व जिला भाजपा की संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा ने अहम बैठक बुलाई है। इसमें सभी विधायक व पूर्व विधायक, पार्षद, नगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व महामंत्री को अपेक्षित किया गया है। बैठक में गांधी जयंती के कार्यक्रम पर चर्चा होगी।
शुरू होगी गांधी संकल्प पदयात्रा
गांधी प्रतिमा पर आयोजन के बाद में सांसद शंकर लालवानी अपनी पदयात्रा शुरू करेंगे। ये यात्रा पहले शहर की विधानसभाओं में होगी। प्रत्येक क्षेत्र को दो-दो दिन का समय दिया जाएगा जिसमें विधायक व सभी नगर व मंडल के पदाधिकारियों का शामिल रहना है। दूसरे चरण में यात्रा ग्रामीण क्षेत्र में पहुंचेगी। इसके पीछे की मुख्य वजह खेतों में सोयाबीन की कटाई भी एक है।

Home / Indore / अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी की जयंति पर आमने-सामने ना हो जाए भाजपा और कांग्रेस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो