scriptबेटी के साथ मंदिर जा रहे भाजपा नेता को कार ने मारी टक्कर, हादसे में टूटी हड्डी | BJP leader goes to temple with daughter, dies in collision, broken bon | Patrika News
इंदौर

बेटी के साथ मंदिर जा रहे भाजपा नेता को कार ने मारी टक्कर, हादसे में टूटी हड्डी

चंदन नगर थाने वाले चौराहे पर तेज गति से आई एक कार ने मार दी टक्कर, खंडवा की थी कार

इंदौरJul 14, 2019 / 05:26 pm

रीना शर्मा

indore

बेटी के साथ मंदिर जा रहे भाजपा नेता को कार ने मारी टक्कर, हादसे में टूटी हड्डी

इंदौर. अपनी बेटी के साथ मंदिर जा रहे भाजपा नेता को एक कार सवार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में दाएं पैर की हड्डी टूट गई। कार खंडवा के एक व्यापारी की थी। चंदन नगर पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भारतीय जनता पार्टी के वार्ड क्रमांक एक के पूर्व पार्षद व मंडल अध्यक्ष रहे भगवती शर्मा अपनी बेटी के साथ रंजीत हनुमान मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। वे पीछे बैठे थे।
MUST READ : इंदौर की पहली महिला लोको पायलट अब दौड़ाएंगी ट्रेन, पांच साल के धैर्य का ऐसा मिला इनाम

इसी दौरान चंदन नगर थाने वाले चौराहे पर तेज गति से आई एक कार एमपी 12 सीए 6444 ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि शर्मा के दाएं पैर की घुटने के नीचे का हिस्सा अलग हो गया। अस्पताल में हुए ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने तीन महीने का बेड रेस्ट करने की बात कही है। उधर, चंदन नगर पुलिस ने कार चालक पर कार्रवाई की है।
MUST READ : इंदौर की पहली महिला लोको पायलट अब दौड़ाएंगी ट्रेन, पांच साल के धैर्य का ऐसा मिला इनाम

ऑटो चालक को कार ने टक्कर मारी

इसी प्रकार की दुर्घटना आज सुबह बॉम्बे हॉस्पिटल चौराहे पर हुई। यहां से ऑटो चलाने वाले चांद खां नामक व्यक्ति ने अपनी ऑटो खड़ी की और पीछे से आए कार चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर मारकर कार चालक फरार हो गए। घटना सुबह 6.30 बजे की है। बाद में चंाद के परिजन उन्हें लेकर एमवाय अस्पताल पहुंचे। पुलिस को जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। चंाद ने कार चालक का नंबर नोट कर पुलिस को दिया है।
MUST READ : इंदौर की पहली महिला लोको पायलट अब दौड़ाएंगी ट्रेन, पांच साल के धैर्य का ऐसा मिला इनाम

मेरिएट होटल के सामने देर रात दो युवतियों ने एक बाइक सवार को ठोक दिया। तेज गति से आ रही युवतियों ने बाइक सवार को इतनी तेजी से टक्कर मारी कि वह बुरी तरह घायल हो गया। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया। मिली जानकारी के अनुसार एक बाइक सवार युवक देर रात काम से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान कार एमपी 04 सीजी 8868 ने युवक को टक्कर मार दी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कार में दो युवतियां सवार थीं जो तेज गति से आ रही थीं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल पहुंचाया। मामले में जांच की जा रही है।

Home / Indore / बेटी के साथ मंदिर जा रहे भाजपा नेता को कार ने मारी टक्कर, हादसे में टूटी हड्डी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो