scriptVIDEO : टिप्पणी से भड़के भाजपाई, दिग्विजयसिंह के पुतले की काटी जुबान, गधे पर निकाला जुलूस | BJP Leader Provoked by Comments, Cutted Digvijay Singh's 'Tongue' | Patrika News
इंदौर

VIDEO : टिप्पणी से भड़के भाजपाई, दिग्विजयसिंह के पुतले की काटी जुबान, गधे पर निकाला जुलूस

विवादास्पद बयान पर विरोध-प्रदर्शन, सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी

इंदौरSep 18, 2019 / 02:38 pm

Mohit Panchal

भगवाधारियों पर टिप्पणी से भड़के भाजपाई, काटी कांग्रेस महासचिव दिग्विजयसिंह की 'जुबान'

भगवाधारियों पर टिप्पणी से भड़के भाजपाई, काटी कांग्रेस महासचिव दिग्विजयसिंह की ‘जुबान’

इंदौर। भाजपा के अजा मोर्चा ने आज कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह के खिलाफ प्रदर्शन किया। सिंह के पुतले की लंबी जुबान बनाई गई, जिसे कैंची से काटा गया। वे सिंह के भगवा व पहनने वाले लोगों पर दिए गए विवादास्पद बयान पर भड़के हुए थे।
आज सुबह ९ बजे भाजपा के अजा मोर्चा अध्यक्ष राजेश शिरोडकर के नेतृत्व में कलेक्टोरेट के सामने प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ता कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का पुतला लेकर पहुंचे थे, जिसकी जुबान को उन्होंने पांच फीट का बना रखा था।
प्रदर्शन के दौरान सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और उन्हें हिंदू विरोधी और भगवाधारी साधु-संतों का अपमान बताया। कार्यकर्ताओं ने बाद में सिंह की जुबान को कैंची से काटा। प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले शिरोडकर का कहना कि सिंह हमेशा हिंदू विरोधी बयान देते हैं।
कभी आरएसएस को कोसते हंै तो कभी बजरंग दल के खिलाफ बोलते हैं। वहीं, बांग्लादेशी घुसपैठियों के समर्थन में बयान देते हैं। कल सिंह ने भगवा धारियों पर लांछन और मंदिर में बलात्कार जैसी बातें बोलकर हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाई। उनका चरित्र तो वैसे भी जग जाहिर है, क्योंकि उनके लिए दुनिया का सबसे बड़ा आतंकवादी ओसामा जी है तो हाफिज साहब हैं।
गधे पर बैठाकर घुमाएंगे
भाजपा अजा मोर्चा के बाद में युवा मोर्चा ने भी सिंह के खिलाफ मैदान पकड़ लिया है। मोर्चा अध्यक्ष मनस्वी पाटीदार के मुताबिक भाजपा युवा मोर्चा ने सिंधी कॉलोनी चौराहे पर दिग्विजय सिंह के पुतले को गधे पर बैठा कर प्रदर्शन किया और पुतले का दहन किया।
ये बोले दिग्विजयसिंह
राम के नाम पर राजनीति करने वालों ने मठ मंदिरों को अपनी राजनीति का अड्डा बना लिया है, जिन्हें भगवान कभी माफ नहीं करेगा। आज भगवा पहनने वाले चूरन बेचने वा भगवा वस्त्र पहने लोग बलात्कार कर धर्म स्थलों तक पर ये दुराचार करने वाले बयान पर भड़के हुए थे।

Home / Indore / VIDEO : टिप्पणी से भड़के भाजपाई, दिग्विजयसिंह के पुतले की काटी जुबान, गधे पर निकाला जुलूस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो