scriptBjp News: भाजयुमो पर नया संकट, आंकड़ेबाजी में उलझे नेता | Bjp News: New crisis on BJYM, leaders involved in statistics | Patrika News

Bjp News: भाजयुमो पर नया संकट, आंकड़ेबाजी में उलझे नेता

locationइंदौरPublished: Aug 31, 2019 10:50:06 am

Submitted by:

Mohit Panchal

जाओ पहले उनसे लिखाकर लाओ… तुमने कितने सदस्य बनाए

Bjp News: भाजयुमो पर नया संकट, आंकड़ेबाजी में उलझे नेता

Bjp News: भाजयुमो पर नया संकट, आंकड़ेबाजी में उलझे नेता

इंदौर द्यसदस्यता अभियान के समापन पर भाजपा की युवा ब्रिगेड ने बड़ा भारी आंकड़ा पेश किया था, जिसमें वह अब उलझती नजर आ रही है। संगठन ने उनके सामने नया संकट खड़ा कर दिया। साफ बोल दिया कि जाओ पहले उनसे लिखवाकर लाओ कि तुमने कितने सदस्य बनाए, तब तुम्हारे आंकड़ों पर भरोसा किया जाएगा।
इंदौर भाजपा ने 4 लाख 2 हजार नए सदस्य बनाने का आंकड़ा पेश कर प्रदेश में फिर अव्वल होने का खिताब हासिल कर लिया। राष्ट्रीय स्तर पर इंदौर संगठन का नाम टॉप की सूची में है। स्थानीय इकाई लेखा-जोखा तैयार कर रही है ताकि खुलासा हो सके कि किसने कितनी मेहनत की। खासतौर पर मोर्चा प्रकोष्ठों के काम का आंकलन किया जा रहा है।
इस फेर में भाजपा की युवा ब्रिगेड की गुत्थी उलझ गई है। उसने 56 हजार सदस्य बनाने का दावा पेश किया था। उस समय तो संगठन ने बात सुन ली थी, लेकिन अब मोर्चा नगर अध्यक्ष मनस्वी पाटीदार को उसे सिद्ध करने के निर्देश दे दिए हैं।
साफ बोल दिया है कि आपके पदाधिकारी व मंडलों की टीम ने सदस्यता अभियान चलाया, जिसके आंकड़े पेश किए गए। जिस-जिस पदाधिकारी ने सदस्य बनाकर भाजपा के मूल संगठन के वार्ड या मंडल अध्यक्ष को फॉर्म जमा कराए, अब उनसे लिखित में लेकर आएं। इससे सच्चाई सामने आ जाएगी।
कोई लिखकर देने को तैयार नहीं
इस खेल में कई पेंच उलझ गए हैं। कई मोर्चा नेताओं ने भाजपा नेताओं के साथ में मिलकर अभियान चलाया था। उन्होंने फॉर्म जमा करने वालों के पहले ही अपने नाम पर दर्ज करा दिया था। इसके अलावा मंडलों ने भी मोर्चा प्रकोष्ठ के फॉर्मों को अपने खाते में जोड़कर बता दिया। अब वे मोर्चा को लिखकर दे दें तो उनके नंबर कम हो जाएंगे। इसलिए कोई भी लिखकर देने को तैयार नहीं है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो