scriptनाराज होकर भाजपा अध्यक्ष बोले – जरा भी शर्म नहीं आ रही, दांत निकालकर हंस रहे हो | BJP president Rakesh Singh rebuked the workers | Patrika News
इंदौर

नाराज होकर भाजपा अध्यक्ष बोले – जरा भी शर्म नहीं आ रही, दांत निकालकर हंस रहे हो

भाजपा कार्यशाला में हाजरी के दौरान भड़के राकेश सिंह, मंडल अध्यक्ष व उनके साथी हंस रहे थे बैठक में

इंदौरJul 20, 2019 / 10:46 am

Mohit Panchal

bjp miting

नाराज होकर भाजपा अध्यक्ष बोले – जरा भी शर्म नहीं आ रही, दांत निकालकर हंस रहे हो

इंदौर। भाजपा के सदस्यता अभियान में सात दिन का समय देने वाले विस्तारकों की कार्यशाला मजाक बनकर रह गई। संभागीय संगठन मंत्री ने दो घंटे तक हाजरी ली, जिसमें भी पोल खुल गई। नाम लेने के बाद कार्यकर्ता नदारद मिले तो कुछ मंडल अध्यक्ष हंस दिए। उस पर प्रदेश अध्यक्ष जमकर भड़के और बोले कि जरा भी शर्म नहीं आ रही है, दांत निकालकर हंस रहे हो।
21 जुलाई से शुरू होने वाले भाजपा के महासदस्यता अभियान को लेकर कल वि_ल रुक्मिणी गार्डन में विस्तारकों को कार्यशाला रखी गई थी, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह शामिल हुए। बैठक में नगर अध्यक्ष गोपी नेमा और जिला अध्यक्ष अशोक सोमानी ने अपनी बात रखी। इसके बाद संभागीय संगठन मंत्री जयपाल सिंह चावड़ा ने माइक संभाल लिया।
उन्होंने देपालपुर विधानसभा से विस्तारकों की सूची से हाजरी लेना शुरू की, जिसमें मंडल अध्यक्ष व प्रभारी को भी साथ में खड़े होना था। उनको लग रहा था कि वाहवाही होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जमकर भद पिट गई। वे २५-२५ कार्यकर्ताओं के नाम एक बार में ले रहे थे, जिन्हें खड़ा होना था। कई मंडलों में तो नाम मात्र की उपस्थिति थी। सबसे ज्यादा बुरे हाल विधानसभा 4-5 के थे।
चार के तो अंगुलियों पर गिनने लायक विस्तारक थे। नाम लेने के बावजूद जब कोई खड़ा नहीं हो रहा था, तब 5 नंबर के मंडल अध्यक्ष नंदू पहाडिय़ा व उनके साथी हंस रहे थे। ये देख सिंह भड़क गए। माइक पर बोले-बेशर्मी की हद है। जिनके पास विस्तारकों को लाने की जिम्मेदारी थी, लाए नहीं और ऊपर से दांत निकालकर हंस रहे हैं।
बैठक में नहीं आए तो कैसे देंगे ७ दिन
कल कार्यशाला में भाजपा की पोल खुल गई। नगर व जिले से आधे ही विस्तारक पहुंचे। अब सवाल खड़ा हो रहा है कि जब विस्तारक चार घंटे के लिए नहीं आया तो सात दिन का समय वे कैसे देंगे। मंडलों ने फर्जी सूची बनाकर नगर को सौंप दी। उनके आधार पर ही बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं।
काम करने से मिलेगी कुर्सी
प्रधानमंत्री मोदी के संसद में रहने के निर्देश के बावजूद सिंह कल इंदौर की कार्यशाला में भाग लेने के लिए आए। बैठक में चल रही लापरवाही को देखकर वे दो-तीन बार नाराज हुए। हाजरी के दौरान कुछ कार्यकर्ता कुर्सी इधर-उधर कर रहे थे, जिस पर बोले कि इधर-उधर करने से कुर्सी नहीं मिलती है काम करने से मिलती है। कार्यकर्ताओं के बात करने और घूमने पर बोले कि ये विस्तारकों के लक्षण हैं… क्या ये अनुशासन
व पद की गरिमा है?
मैं समझ गया कितना बोलना है…
दो से ढाई घंटे तक हाजरी कार्यक्रम चलता रहा, जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष सिंह के बोलने की बारी आई। वे स्थिति को भांप गए थे, जिसे देखकर बोला कि पूरे जोश से नारा लगाओ तो पांच मिनट का भाषण होगा। जोश के हिसाब से भाषण का समय रहेगा। ये सुनकर भाजपाइयों ने पूरी ताकत लगाकर नारा लगाया। इस पर वे बोले कि नारे की गूंज ने बता दिया कि मुझे कितनी देर बोलना है। तीन घंटे से बैठे हो, मुझे समझ में आ रहा है।
बैठक में नहीं आए तो कैसे देंगे ७ दिन
कल कार्यशाला में भाजपा की पोल खुल गई। नगर व जिले से आधे ही विस्तारक पहुंचे। अब सवाल खड़ा हो रहा है कि जब विस्तारक चार घंटे के लिए नहीं आया तो सात दिन का समय वे कैसे देंगे। मंडलों ने फर्जी सूची बनाकर नगर को सौंप दी। उनके आधार पर ही बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं।
14 दिन में 2200 सदस्य बनाए, सम्मान पर सवाल
नगर भाजपा ने कुछ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया, जिन्होंने ६ जुलाई से शुरू हुए सदस्यता अभियान में जोर-शोर से काम किया। इसमें भाजयुमो के नगर उपाध्यक्ष धीरज ठाकुर भी एक हैं। बताया गया कि १४ दिन में उन्होंने २२०० से ज्यादा सदस्य बनाए। इसको लेकर कुछ नेताओं को कड़ी आपत्ति थी।
उनका दावा है कि एक व्यक्ति इतने सदस्य नहीं बना सकता है। एक सदस्य बनाने में १५ मिनट का समय लगता है। दिनभर में २५ से ज्यादा सदस्य नहीं बनाए जा सकते तो ये आंकड़ा कहां से आ गया। कुछ लोगों को काम पर लगाकर जरूर बनाए जा सकते हैं। ऐसा है तो समर्पित कार्यकर्ता जो अपने काम-धंधे के साथ में से समय निकालकर सदस्य बना रहा है, उसका अपमान है।
सम्मान देने से पहले जवाबदारों को पूछना तो चाहिए था कि वह ये चमत्कार कैसे कर रहा है। उनके इस सम्मान से समर्पित कार्यकर्ता का हौसला कमजोर होता है। किसी एक गरीब कार्यकर्ता को ढूंढ़कर उसका भी सम्मान कर देते।

Home / Indore / नाराज होकर भाजपा अध्यक्ष बोले – जरा भी शर्म नहीं आ रही, दांत निकालकर हंस रहे हो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो