scriptVIDEO : हाथों में बारिश से खराब फसल लेकर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी | bjp protest on collectorate against mp government | Patrika News
इंदौर

VIDEO : हाथों में बारिश से खराब फसल लेकर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

– अतिवर्षा ने किसानों की फसलों को बर्बाद कर दिया है
– किसानों की समस्या को लेकर महाआंदोलन की शुरुआत की गई है

इंदौरSep 20, 2019 / 02:40 pm

हुसैन अली

VIDEO : हाथों में बारिश से खराब फसल लेकर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

VIDEO : हाथों में बारिश से खराब फसल लेकर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

इंदौर. अतिवर्षा ने किसानों की फसलों को बर्बाद कर दिया है। अब तक मुआवजे को लेकर कोई हलचल नहीं है। इस मुद्दे पर भाजपा ने मैदान पकड़ लिया है। किसानों की समस्या को लेकर महाआंदोलन की शुरुआत की गई है। राऊ विधानसभा के भाजपा किसान मोर्चा ने दोपहर 2 बजे कलेक्टोरेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की। सभी के हाथों में बीजेपी के झंडे और खराब फसल थी। पुलिस से कार्यकर्ताओं की हुज्जत भी हुई।
must read : बस स्टॉप पर बेटी का इंतजार कर रही महिला के साथ हुआ हादसा, दिखाई ऐसी हिम्मत कि भाग गए बदमाश

मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व वाली सरकार को विफल बताते हुए भाजपा ने आंदोलन छेड़ा है। प्रदेश संगठन के निर्देश पर चारों विधानसभाओं में दोपहर तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किए जा रहे हैं। राऊ विधानसभा का प्रदर्शन कलेक्टोरेट पर हुआ। माणिकबाग रोड स्थित गुरुनानक धर्मशाला से रैली बनाकर कार्यकर्ता पहुंचे।
must read : गर्लफ्रेंड को मुंबई से लाकर देता था ‘उत्तेजना’ जगाने वाला ड्रग्स, फिर वो करती थी ऐसा ‘गंदा’ काम…

महू में ड्रीमलैंड चौराहे से एसडीएम कार्यालय तक किसान रैली का नेतृत्व विधायक उषा ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष कविता पाटीदार, जिला अध्यक्ष अशोक सोमानी करेंगे। देपालपुर में पूर्व विधायक मनोज पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गोपालसिंह चौधरी के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन देकर ज्ञापन दिया जाएगा। सांवेर में पूर्व विधायक व मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदर्शन होगा।

Home / Indore / VIDEO : हाथों में बारिश से खराब फसल लेकर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो