scriptबढ़ते अपराध व बिगड़ी कानून व्यवस्था पर भाजपा का जंगी प्रदर्शन | BJP's against rising crime, protest | Patrika News
इंदौर

बढ़ते अपराध व बिगड़ी कानून व्यवस्था पर भाजपा का जंगी प्रदर्शन

सभी विधानसभाओं से रैली के रूप में राजबाड़ा पहुंचेंगे कार्यकर्ता, नाथ सरकार के खिलाफ होगा जंगी प्रदर्शन

इंदौरJan 21, 2019 / 10:52 am

Mohit Panchal

bjp

बढ़ते अपराध व बिगड़ी कानून व्यवस्था पर भाजपा का जंगी प्रदर्शन

इंदौर। प्रदेश में बढ़ते अपराध व बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा बड़ा आयोजन करने जा रही है। इंदौर की सभी छह विधानसभाओं से कार्यकर्ता रैली के रूप में राजबाड़ा पहुंचेंगे और कांग्रेस सरकार का पुतला फंूकेंगे। कांग्रेस सरकार में भाजपा का ये पहला जंगी प्रदर्शन होगा।
कल मार्निंग वॉक पर निकले बड़वानी के मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकुर की पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी गई। लगातार कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमले व हत्या से भाजपा तिलमिला गई है। इसके चलते प्रदेश भाजपा संगठन ने जिला स्तर पर आंदोलन करने का आव्हान किया।
प्रदेश में हो रहे लगातार जघन्य अपराधों व बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था के विरोध में प्रदेश सरकार का पुतला दहन की घोषणा की गई। इसके चलते आज दोपहर २ बजे प्रदर्शन रखा गया है। कल दोपहर तक योजना थी कि सभी विधानसभाओं में प्रदर्शन होगा और पुतला दहन किया जाएगा लेकिन शाम को रणनीति बदली गई।
सभी विधानसभाओं से कार्यकर्ता इक_े होकर रैली के रूप में राजबाड़ा पहुंचेंगे, वहां पर जंगी प्रदर्शन करने के बाद में पुतला जलाया जाएगा। प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा के वरिष्ष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा करेंगे। बताते है कि सभी विधायकों को भीड़ जुटाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि आंदोलन प्रभावी हो। सरकार के खिलाफ यह पहला बड़ा आंदोलन है।
नगर भाजपा अध्यक्ष गोपी नेमा व मुकेश राजावत ने बताया कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है, तब से अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। वे जघन्य अपराध, हत्याएं कर रहे हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है। गृहमंत्री बाला बच्चन के गृह जिले में ही कानून व्यवस्था के हालत खराब है तो प्रदेश में क्या होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो