scriptफेरों से पहले दुल्हन ने किया ऐसा डांस, झूम उठे बाराती, देखें video | bridal awesome dance in marriage in aastha oldage home | Patrika News
इंदौर

फेरों से पहले दुल्हन ने किया ऐसा डांस, झूम उठे बाराती, देखें video

शादी के दिन बारात जब वृद्धाश्रम पहुंची तो वहां दुल्हन ने स्टेज पर पहुंचने से पहले खूब डांस किया …

इंदौरDec 07, 2017 / 01:55 pm

अर्जुन रिछारिया

o
इंदौर. शहर की बेटी ने की ऐसी शादी की सबके लिए वो मिसाल बन गई। शादी तो हर कोई करता है, पर इस बेटी की शादी ने सबको एक सबक सिखा दिया। लोग तामझाम तो करते ही हैं पर इस जोड़ी ने खूब खुशियां लुटाई अपनों के साथ और ओरों को अपना बनाकर।
d
बात थोड़ी अलग सी है। असल में मामला तो यह है कि एक प्रेमी जोड़े ने अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए और साथ ही समाज में उन लोगों के लिए खुशियां बिखरने की कोशिश की है कि जिन्हें अपनों ने अपना नहीं समझा। जोड़े ने शादी के लिए कोई बड़ा होटल या मैरिज गार्डन नहीं चुना बल्कि वृद्धाश्रम में शादी की।
r
जहां बड़े बुजुर्गों ने उनकी खुशी में शामिल हुए। उन्हें ढेरों आशीर्वाद भी दिए। बीते रविवार को आस्था वृद्धाश्रम में जैसे ही सुसनेर की बेटी व इंदौर की आर्टिस्ट ने कोटा के युवक के साथ सात फेरे लिए माहौल कुछ पल के लिए भावुक हो गया। इंदौर गवर्नमेंट फाइन आर्ट कॉलेज की शिक्षिका गुंजन लड्ढा की शादी कोटा के नितिन योगी से हुई। बारातियों का स्वागत वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों ने किया। हर बुजुर्ग एक अनजान बेटी की शादी में खूब खुशियां मना रहा था।
u
शादी के एक दिन पहले मेहंदी और संगीत का खूब बड़ा आयोजन किया गया था। जिसमें हर बुजुर्ग महिला के हाथों में मेहंदी लगवाई गई थी। उसके बाद सभी ने खूब नाच गाना भी किया। शादी के दिन जब बारात जब वृद्धाश्रम पहुंची तो वहां दुल्हन ने स्टेज पर पहुंचने से पहले खूब डांस किया। दुल्हन को नाचता देख दूल्हा भी घोड़ी से नीचे उतरकर खूब नाचा। दोनों के ऐसे डांस को देखकर सभी चौंक गए, लेकिन बाद में सभी बहुत खुश भी हुए। दूल्हा दुल्हन दोनों ने गजब का डांस करके सबके चेहरे पर खुशी ला दी थी। दोनों स्टजे पर भी नाचते गाते ही पहुंचे।
i
जयमाला के बाद रिसेप्शन आयोजित किया गया। गुंजन ने माता-पिता और अन्य परिजन के साथ वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और यहां कम्प्यूटर सीखने आने वाले विभिन्न स्लम एरिया के बच्चों को भी अपनी खुशियों का हिस्सा बनाया। सभी बुजुर्गों ने नवदंपती को आशीर्वाद देकर विदा किया।

Home / Indore / फेरों से पहले दुल्हन ने किया ऐसा डांस, झूम उठे बाराती, देखें video

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो