scriptचंदन नगर का चाटाकांड पहुंचा नगरीय विकास मंत्री तक | Chandan Nagar Chatakand reached to Nagari Vikas Mantari | Patrika News
इंदौर

चंदन नगर का चाटाकांड पहुंचा नगरीय विकास मंत्री तक

राजनीति शुरू : नेता प्रतिपक्ष ने दी घटना की पूरी जानकारी, कांग्रेस पार्षद ने नगर निगम कर्मचारी से की थी अभद्रता

इंदौरMar 20, 2019 / 11:25 am

Uttam Rathore

nagar nigam

चंदन नगर का चाटाकांड पहुंचा नगरीय विकास मंत्री तक

इंदौर.चंदन नगर क्षेत्र में कार्रवाई करने पहुंचे नगर निगम कर्मचारी को कांग्रेस पार्षद द्वारा मारे गए चांटे की गूंज नगरीय विकास एवं आवास मंत्री तक पहुंच गई है। निगम नेता प्रतिपक्ष ने पूरी घटना की जानकारी मंत्री को दी। मामले में कांग्रेस विधायक ने जांच की मांग उठाई है।
वार्ड क्रमांक 2 के चंदन नगर क्षेत्र में आने वाले लोहावाला गेटगली में सोमवार को निगम स्वास्थ्य अधिकारी विवेक गंगराड़े, सहायक सीएसआई उमेश प्रजापत के साथ प्रतिबंधित पॉलिथिन का उपयोग करने वाले दुकानदार का चालान बना रहे थे, तभी पहुंचे पार्षद मुबारिक अंसारी ने प्रजापति को चांटा जड़ दिया। मामले को लेकर भाजपा और कांग्रेस के पार्षद आमने-सामने हो गए। पार्षद मंसूरी के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर महापौर मालिनी गौड़ और भाजपा पार्षद दल के सचेतक भगवान सिंह चौहान ने मोर्चा खोल दिया, वहीं मंसूरी के साथ विधायक संजय शुक्ला, नेता प्रतिपक्ष फौजिया अलीम, शहर कार्यकारी अध्यक्ष विनय बाकलीवाल और कांग्रेस नेता शेख अलीम सहित अन्य नेता खड़े हो गए। फौजिया ने नगरीय विकास एवं आवास मंत्री जयवर्धन सिंह तक जानकारी पहुंचा दी है। उन्होंने मामले में जल्द ही उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
पुलिस अफसरों से जांच की मांग
विधायक शुक्ला का कहना है कि मंसूरी के मामले में पुलिस के बड़े अफसरों से बात करेंगे। बाकलीवाल और शेख अलीम के साथ जाकर मामले में बात कर निष्पक्ष तरीके से जांच की मांग करेंगे। जरूरत पड़ी तो संभागायुक्त त्रिपाठी से भी मिलेंगे।
ये है नेता प्रतिपक्ष का जवाब, आ जाता है गुस्सा
फौजिया अलीम का कहना है कि कई बार निगमकर्मी कार्रवाई के दौरान आम जनता से अभ्रदता करते हैं। कई बार सही होने के बावजूद काम न करने की आदत के चलते वे आमजन को नियम-कायदे बताते हैं। इससे किसी को भी गुस्सा आएगा और विवाद की स्थिति बनती है। चंदन नगर में भी इसी तरह की घटना हुई है।

Home / Indore / चंदन नगर का चाटाकांड पहुंचा नगरीय विकास मंत्री तक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो