scriptघर में पीपल का पेड़ उग आए तो इन्हें बुलाएं | chhanv group of tree plantation | Patrika News
इंदौर

घर में पीपल का पेड़ उग आए तो इन्हें बुलाएं

युवाओं के समूह ने हरियाली को बचाने का उठाया बीड़ा, अब तक 150 पेड़ों को दे चुके जीवन

इंदौरFeb 19, 2018 / 12:54 pm

अर्जुन रिछारिया

tree plantation

tree plantation

इंदौर. पेड़ हैं तो जीवन है। यही बात सभी बचपन से सुनते आ रहे है। पेड़ केवल छांव ही नहीं मनुष्य को ऑक्सीजन भी देते हैं जो जीवन के लिए सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है। खाने का जरिया भी पेड़ से ही परीपूर्ण होता है। इसलिए उन्हें बचाना हमारा सर्वोप्परी धर्म होना चाहिए। गांव में तो हरियाली देखने को मिल जाती है पर शहर में रोज तरक्की हो रही हैं जहां से पेड़ बमुश्किल देखने को मिलते हैं। आपने कई बार देखा होगा कि घर के किसी कोने में अचानक पेड़ उग गया है। अब पेड़ की पूजा करते हों तो उसे कैसे उखाड़ें यह मुश्किल बहुत होती है। शहर के युवाओं ने इस मुश्किल को देखते हुए बीड़ा उठाया है। वे वहां से पेड़ तो उखाड़ लेते हैं साथ ही उस पेड़ को नया जीवनदान भी देते हैं।
tree plantation
शहर में हरियाली बचाने के लिए युवाओं का एक ग्रुप सक्रिय है। ये ग्रुप घर, कॉलोनी के बगीचों में न सिर्फ पौधारोपण करता है, बल्कि बड़े पेड़ों को उचित स्थान पर शिफ्ट भी करता है। इसमें पीपल जैसे वे पेड़ भी हैं, जो अमूमन घर की दीवारों में उग आते हैं। ये लोग अब तक ऐसे डेढ़ सौ से ज्यादा पेड़ों को नया जीवन दे चुके हैं।
इस ग्रुप का नाम है छांव, जिसमें करीब 50 सदस्य हैं। हर रविवार ये लोग एकत्र होकर उन लोगों के घर जाते हैं, जिनके छोटे से आंगन में पीपल, बरगद जैसे बड़े पेड़ उग आए हैं। उन पेड़ों को जड़ सहित निकालते हैं और फिर उसे दूसरे सुरक्षित स्थान पर लगा देते हैं। इस दौरान कुछ ऐसे लोग भी सामने आते हैं, जिनकी रुचि घर के बगीचे में बड़ा पेड़ लगाने की होती है। उनके लिए ऐसे पेड़ तलाशकर लाना और लगाने का जिम्मा भी इस ग्रुप ने लिया है। कई बार ऐसा होता है कि पेड़ तो उखाड़ लेते हैं, पर उसे लगाने की वैकल्पिक जगह नहीं मिलती। ऐेसे में ये लोग तब तक उसकी साज-संभाल करते हैं, जब तक कि कोई उसे लेने न आ जाए। ग्रुप पर्यावरणविद् प्रेम जोशी के मार्गदर्शन में काम कर रहा है।
गर्मी में बांटेंगे सकोरे
संस्था की शुरुआत करने वाले वैभव त्रिवेदी व नीतेश यादव ने बताया, चार फीट से लेकर 20 फीट तक के विशाल पेड़ों को हमने शिफ्ट किया है। हाल ही में एक बड़ा पेड़ पीपल्याहाना तालाब की पाल पर लगाया। इस बार गर्मी में हम लोगों को नि:शुल्क सकोरे वितरित करेंगे।

Home / Indore / घर में पीपल का पेड़ उग आए तो इन्हें बुलाएं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो