इंदौर

rangpanchami – 5 किमी लंबी गेर में 5 लाख लोगों का हुजूम उमड़ा, सीएम को भी खूब पोता रंग

CM Mohan Yadav painted in ger on rangpanchami in Indore गेर में शाम‍िल होने के लिए सीएम डॉ मोहन यादव भी इंदौर पहुंच गए। लोगों ने उन्हें भी खूब रंग लगाया।

इंदौरMar 30, 2024 / 02:39 pm

deepak deewan

इंदौर में रंगपंचमी पर गेर

रंगपंचमी पर इंदौर की सड़कें रंगों में सराबोर हो चुकी हैं। यहां परंपरागत गेर निकल रही है। इसमें लाखों लोगों का हुजूम है। मिसाइलों से रंगों की बौछार की जा रही है। होली का ऐसा माहौल जमा है कि विदेश में रहनेवाले लोग भी गेर में शामिल होने इंदौर आए हैं। गेर में शाम‍िल होने के लिए सीएम डॉ मोहन यादव भी इंदौर पहुंच गए। लोगों ने उन्हें भी खूब रंग लगाया।

इंदौर में रंगपंचमी पर गेर Indore Rangpanchami Ger 2024 निकालने की परंपरा है। शनिवार को सुबह से ही इसके लिए खूब उत्साह दिखाई दिया। इस बार तीन गेर यात्रा और एक फाग यात्रा निकल रही है। इंदौर में यह गौरवशाली परंपरा 75 साल से निभाई जा रही है।

अगले साल इंदौर की गेर को यूनस्को की सूची में शामिल करने की तैयारी है। ऐसे में आज की गेर की अहमियत और बढ़ गई है। करीब 5 किमी लंबी गेर में 5 लाख लोग नाचते—गाते मस्ती करते हुए चल रहे हैं। सभी के चेहरे रंगों से पुते हैं।

गेर के लिए लोगों का हूजुम सुबह से ही राजवाड़ा पर उमड़ने लगा था। बड़ी संख्या में दूर दूर से युवा गेर में शामिल होने के लिए आए। राजवाड़ा पर खूब रंग गुलाल उड़ा और युवा डीजे की धुन पर नाचते-झूमते रहे। परंपरागत गेर का इंतजार करते हुए सभी मस्ती में डूबे रहे।

सबसे पहले फाग यात्रा शीतलामाता बाज़ार पहुंची। इसके बाद राजवाड़े पर रसिया ग्रुप की गेर पहुंची और लोगों का जोश बढ़ गया। गेर में शामिल होने के लिए सीएम डाॅ. मोहन यादव भी रंगपंचमी पर इंदौर पहुंच गए। वे करीब 12 बजे गेर में शामिल होने के लिए पहुंचे। सीएम के साथ लोगों ने जमकर होली खेली और उन्हें रंग लगाए। वे लोधीपुरा से शकर बाजार तक गेर में ही चले। सीएम गेर में करीब एक किमी चले और लगभग पौन घंटे रुके रहे।

इसी दौरान हिंदरक्षक संस्‍था की गेर भी निकली। इसमें सीएम यादव बड़े रथ में सवार हुए। उन्होंने लोगों पर रंग और गुलाल भी डाला। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और विधायक मालिनी गौड़ भी गेर में आईं। सीएम ने बाद में कहा कि मैं इंदौर की इस गौरवशाली परंपरा को सम्मान देने यहां आया हूं।

सीएम डॉ मोहन यादव ने एक्स हेंडल पर लिखा—
रंग पंचमी के शुभ अवसर पर आज इंदौर के ऐतिहासिक और गौरवशाली “गेर” में सहभागिता की। उल्लास, उत्साह और ऊर्जा से भरा यह उत्सव समस्त प्रदेश एवं देशवासियों के जीवन में खुशियों के नये रंग बिखेरे; सबके जीवन में असीम आनंद हो, यही शुभेच्छा है….

यह भी पढ़ें—5 स्टार होटल के मालिक नादिर ने क्यों की आत्महत्या, सामने आई बड़ी वजह

Home / Indore / rangpanchami – 5 किमी लंबी गेर में 5 लाख लोगों का हुजूम उमड़ा, सीएम को भी खूब पोता रंग

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.