scriptहवाओं के घेरे में फंसी सर्दी, ‘सायसर’ से ऊपर-नीचे हो रहा तापमान | Cold, trapped in the wind, the temperature above the 'saisar' | Patrika News
इंदौर

हवाओं के घेरे में फंसी सर्दी, ‘सायसर’ से ऊपर-नीचे हो रहा तापमान

अब गिरने लगेगा रात का न्यूनतम तापमान, पश्चिमी विक्षोभ का असर भी बढ़ाएगा ठंड

इंदौरNov 13, 2019 / 01:49 am

Mohan Mishra

हवाओं के घेरे में फंसी सर्दी, ‘सायसर’ से ऊपर-नीचे हो रहा तापमान

हवाओं के घेरे में फंसी सर्दी, ‘सायसर’ से ऊपर-नीचे हो रहा तापमान

इंदौर. बारिश के मौसम में इस बार बादलों ने एेसा घेरा कि अक्टूबर तक बरसते रहा पानी। अब मौसम का मिजाज ठंडा होने के दिन आए तो हवाओं के घेरे यानी सायसर में ठंड फंस गई। पारा सामान्य या इससे नीचे जाने के लिए जद्दोजेहद कर रहा है, लेकिन घूमती हवाएं उसे रोक रहीं हैं। बीते दो तीन दिन से पारे और हवाओं के बीच चल रहे खेल ने मौसम का मिजाज बिगाड़ दिया है। मंगलवार को भी सुबह से धूप निकली, लेकिन शाम कोबादलों ने उमस बढ़ा दी।
सायसर के असर के चलते दो-तीन दिनों से मौसम में दिनभर गर्मी उमस के बाद देर रात ठंडक व गर्मी लगने लगती है। मंगलवार को आसमान साफ रहा, लेकिन शाम को कुछ समय के लिए बादल नजर आए। दिन का पारा 30.1 व न्यूनतम 19 डिग्री पर आ गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम है, वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक हो गया। जबकि इन दिनों में तापमान 15-16 डिग्री के आसपास आ जाता हैं। विशेषज्ञों के अनुसार एक सप्ताह में आर्दता में लगातार गिरावट आने से शुष्कता आ रही हैं।
मौसम विभाग के अनुसार आमतौर पर मध्य नवंबर में रातें ठंडी और दिन का पारा भी सामान्य से नीचे होने पर ठंड का एहसास कराता है। इस बार मौसम का मिजाज कुछ बिगड़ा हुआ है। न्यूनतम पारा सामान्य से 5 से 6 डिग्री अधिक रह रहा है। वहीं हवाओं का पैटर्न भी बदलने के बजाय घूम रहा है। नवंबर में आम तौर पर हवाएं उत्तरी, उत्तर-पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी होने लगती हैं।

दिन अधिकतम न्यूनतम
6 31.8 19.4
7 30.8 20.9
8 30.4 20.0
9 29.6 21.0
10 29.6 20.2
11 29.7 18.3
12 30.1 19.0
नवंबर में तापमान घट-बढ़ (*तापमान डिग्री सेन्टीग्रेड में)

Home / Indore / हवाओं के घेरे में फंसी सर्दी, ‘सायसर’ से ऊपर-नीचे हो रहा तापमान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो