must read :
आबकारी अफसर के फ्लैट नंबर 1001 में लोकायुक्त को मिले ये कीमती सामान प्राप्त जानकारी के घायल कर्मचारी का नाम नरेंद्र है। वह मूलत: गुना का रहने वाला है। नरेंद्र सागर कोरोगेटेड फैक्ट्री में काम करता था। इस महीने का वेतन मिलने के बाद काम पर लौटा ही नहीं। बुधवार रात वह अपने तीन साथियों के साथ फैक्ट्री में चोरी करने पहुंच गया। सुबह सीसीटीवी फुटेज देखे गए नरेंद्र अपने साथियों के साथ बोरी ले जाते हुए दिख गया। उसे बुलाकर अन्य साथियों के नाम पूछे तो बरगलाने लगा। इसके बाद जब उसे पुलिस का डर बताया तो वह घबराकर भागा और छत से कूद गया। नीचे सरिए पर जाकर गिरा जिससे सरिया उसके पेट के आरपार हो गया। अन्य साथी उसे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे।