scriptVIDEO : पंकज संघवी ने दाखिल किया नामांकन, कांग्रेस-भाजपा की आज शहर में निकलेगी रैली | congress candidate pankaj sanghvi admit nomination | Patrika News
इंदौर

VIDEO : पंकज संघवी ने दाखिल किया नामांकन, कांग्रेस-भाजपा की आज शहर में निकलेगी रैली

पार्टी नेताओं व समर्थकों का राजबाड़ा पर जमावड़ा, धूमधाम से निकाल रहे जुलूस

इंदौरApr 29, 2019 / 11:19 am

Uttam Rathore

PANKAJ

VIDEO : पंकज संघवी ने दाखिल किया नामांकन, कांग्रेस-भाजपा की आज शहर में निकलेगी रैली

इंदौर. लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी पंकज संघवी ने सोमवार सुबह 11 बजे अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इसके बाद राजबाड़ा से निकलने वाली रैली में शामिल वे होंगे। कांग्रेस के साथ भाजपा भी नामांकन रैली निकालेगी। दोनों ही पार्टी के नेताओं का राजबाड़ा पर जमावड़ा लगना शुरू हो गया, वहीं भाजपा-कांग्रेस शक्ति-प्रदर्शन अलग कर रहे हैं।
इंदौर लोकसभा सीट पर लगातार हारती आ रही कांग्रेस ने एक बार फिर पंकज संघवी को मौका देकर मैदान में उतारा है। आठ बार की सांसद और लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन से चुनाव हार चुके पंकज के सामने मैदान में इस बार ताई की जगह पूर्व आईडीए अध्यक्ष शंकर लालवानी हैं। भाजपा ने ताई का टिकट काटकर लालवानी को मैदान में उतारा है, जिन्होंने अपना नामांकन पत्र पिछले दिनों भर दिया। आज राजबाड़ा से उनकी नामांकन रैली निकाली जा रही है। लालवानी ने खजराना गणेश पर जाकर पहले आशीर्वाद लिया। इसके बाद राजबाड़ा पर देवी अहिल्या प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
bjp
भाजपा की रैली के लिए जिला प्रशासन ने सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक का समय दिया, क्योंकि आज ही के दिन संघवी की भी नामांकन रैली राजबाड़ा से निकलने वाली है। कांग्रेसियों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक का समय दिया गया है। राजबाड़ा से पहले भाजपा की नामांकन रैली निकलने के बाद कांग्रेस की निकलने पर संघवी को नामांकन दाखिल करने में देर न हो जाए इसके लिए उन्होंने सुबह का विशेष मूहुर्त निकलवाया। नामांकन के बाद राजबाड़ा पर पहुंचकर मां अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रैली में शामिल होंगे जो कि राजबाड़ा से शुरू होकर कलेक्टोरेट पर समाप्त होगी। रैली में मंत्री सज्जन वर्मा, तुलसी सिलावट, जीतू पटवारी, प्रमोद टंडन, विनय बाकलीवाल और सदाशिव यादव आदि शामिल होंगे।
पूर्व सीएम शिवराजसिंह चौहान होंगे शामिल

संघवी की नामांकन रैली से पहले 11 बजे राजबाड़ा से भाजपा की रैली निकलेगी। भाजपा की रैली में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ अन्य नेता शामिल होंगे। राजबाड़ा से निकलने वाली रैलियों के चलते दोनों ही पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सुबह 10 बजे से इकट्ठा होने लगे थे। दोनों ही दल के नेता भीड़ जुटाकर शक्ति-प्रदर्शन करने में लगे हुए हैं। इसके लिए शहर सहित ग्रामीण नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ आएगी।

Home / Indore / VIDEO : पंकज संघवी ने दाखिल किया नामांकन, कांग्रेस-भाजपा की आज शहर में निकलेगी रैली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो