scriptPolitics : 45 बसों में भरकर इंदौर से दिल्ली जाएंगे हजारों कांग्रेसी, महिला कांग्रेस ने रख दी ये डिमांड | congress leaders will go to delhi from indore in 45 buses | Patrika News
इंदौर

Politics : 45 बसों में भरकर इंदौर से दिल्ली जाएंगे हजारों कांग्रेसी, महिला कांग्रेस ने रख दी ये डिमांड

14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाला हे बड़ा आंदोलन
शहर और जिला कांग्रेस ने कहा देंगे सभी को पूरा पैसा

इंदौरDec 09, 2019 / 03:08 pm

हुसैन अली

Politics : 45 बसों में भरकर इंदौर से दिल्ली जाएंगे हजारों कांग्रेसी, महिला कांग्रेस ने रख दी ये डिमांड

Politics : 45 बसों में भरकर इंदौर से दिल्ली जाएंगे हजारों कांग्रेसी, महिला कांग्रेस ने रख दी ये डिमांड

इंदौर. 14 दिसंबर को दिल्ली में कांग्रेस द्वारा किए जाने वाले आंदोलन को सफल बनाने के लिए कांग्रेस ने इंदौर से भी कार्यकर्ताओं को ले जाने की तैयारी कर ली है। कार्यकर्ताओं को इंदौर से दिल्ली तक 45 बसों के जरिए भेजा जाएगा।
आंदोलन में हिस्सा लेने के लिए इंदौर से ज्यादा से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भेजने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और प्रभारी संजय कपूर, जोतसिंह बिष्ट और युनूस बेलिम रविवार को इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेते रहे। दोपहर में जहां विधानसभा 2 के प्रदेश कांग्रेस नेता, शहर कांग्रेस नेता, ब्लॉक अध्यक्ष और कमेटी, वार्ड अध्यक्षों की बैठक ली, वहीं शाम को विधानसभा-5 के नेताओं की बैठक ली। वहीं बैठकों में नेताओं ने सभी को जानकारी दी कि इंदौर से दिल्ली तक के लिए विधानसभा वार 5-5 बसें दी जा रही हैं। हर विधानसभा से इन बसों को लेकर कांग्रेस नेता दिल्ली पहुंचेंगे। वहां पर प्रदर्शन में भाग लेने के बाद इन्हीं बसों के जरिए वापसी भी होगी।
Politics : 45 बसों में भरकर इंदौर से दिल्ली जाएंगे हजारों कांग्रेसी, महिला कांग्रेस ने रख दी ये डिमांड
जब महिला कांग्रेस ने मांगी अलग व्यवस्था

विधानसभा-5 के दौरान शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि यादव ने महिलाओं को दिल्ली ले जाने के लिए अलग व्यवस्था करने की मांग की। इस दौरान बैठक आयोजित करवाने वाले सत्यनारायण पटेल ने उन्हें एक बस अलग से देने की बात कही जिस पर वे भडक़ गईं। उनका कहना था कि महिलाओं को बस मैं इतने लंबे सफर पर कैसे ले जाएंगे। उन्होंने वहीं पर कह दिया कि अभी तक 25 महिला नेत्रियों के रिजर्वेशन वे रेल में करवा चुकी हैं, और 25 और करवा लेंगी।
Politics : 45 बसों में भरकर इंदौर से दिल्ली जाएंगे हजारों कांग्रेसी, महिला कांग्रेस ने रख दी ये डिमांड
पहचान दिलाने के लिए भी कर रहे मांग

वहीं इंदौर से जाने वाले कार्यकर्ताओं की आंदोलन के दौरान अलग से पहचान हो सके, इसके लिए शहर कांग्रेस तैयारी कर रही है। शहर कांग्रेस ने रविवार को प्रभारी सचिव संजय कपूर के समक्ष इंदौर के कांग्रेसियों को अलग से जैकेट देने की मांग रखी। इस पर कपूर ने प्रदेश कांग्रेस से समन्वय करने की बात कही। कांग्रेस के नेताओं का कहना है जो भी बसें इंदौर से जाएंगी उनके लिए बस ऑपरेटर्स को पूरा पेमेंट किया जाएगा।
बसों की व्यवस्था प्रदेश कांग्रेस द्वारा की जा रही है। जो भी बसें आएगी उनका पार्टी स्तर पर पूरा भुगतान किया जाएगा।
– विनय बाकलीवाल, कार्यवाहक शहर अध्यक्ष, कांग्रेस

Home / Indore / Politics : 45 बसों में भरकर इंदौर से दिल्ली जाएंगे हजारों कांग्रेसी, महिला कांग्रेस ने रख दी ये डिमांड

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो