scriptLOKSABHA CHUNAV : इंदौर विस- 2 में 5 और विस- 5 में 109 बूथों पर जीती कांग्रेस, 2236 बूथ रहे भाजपा के साथ | Congress won on 109 booths in 5 and 5 in Indore-2, 2236 booths with | Patrika News
इंदौर

LOKSABHA CHUNAV : इंदौर विस- 2 में 5 और विस- 5 में 109 बूथों पर जीती कांग्रेस, 2236 बूथ रहे भाजपा के साथ

मतगणना विश्लेषण : 339 बूथों पर कांग्रेस को मिली बढ़त

इंदौरMay 26, 2019 / 06:15 pm

रीना शर्मा

INDORE

LOKSABHA CHUNAV : इंदौर-2 में 5 और 5 में 109 बूथों पर जीती कांग्रेस, 2236 बूथ रहे भाजपा के साथ

इंदौर. इंदौर शहर ने भी मोदी लहर का साथ देकर भाजपा को 5.47 लाख रिकॉर्ड मतों की जीत दिलाई। अब तक के इतिहास में यह सबसे बड़ी जीत ही नहीं रही, सर्वाधिक मतदान के लिए भी शहर के लोग मतदान केंद्रों पर पहुंचे। शहर की विधानसभाओं में सबसे अधिक 103021 मतों की लीड क्षेत्र-2 नंबर, जबकि सबसे कम 25362 क्षेत्र-3 का रहा। 2575 मतदान केंद्रों की गिनती के अनुसार मात्र 339 बूथों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की। इनमें भी अधिकतर कुछ क्षेत्रों के ही हैं। शहर के 87 प्रतिशत इलाकों में भाजपा को जीत मिली।
इस बार शहर के अधिकतर हिस्सों में 60 से 65 प्रतिशत तक मतदान हुआ। अनेक इलाकों में तो 85 प्रतिशत तक मतदाता बाहर निकले। भाजपा को 10 लाख से ज्यादा मत मिले, वहीं कांग्रेस को 5.20 लाख। शहरी क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्रों की अपेक्षा कम रहा। 69.3 प्रतिशत मतदान में शहर का करीब 66 फीसदी रहा तो ग्रामीण क्षेत्रों में 76 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान केंद्रों के मिले आंकड़ों के अनुसार राऊ, सांवेर, देपालपुर में क्रमश: 30, 21 और 48 केंद्रों पर ही कांग्रेस जीत हासिल कर सकी। शहरी क्षेत्रों में भी यह संख्या अधिक नहीं है। शहर के 50 प्रतिशत बूथों पर कांग्रेस 300 का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी। राऊ क्षेत्र में विज्ञान नगर, सिंहासा, ग्रीन पार्क, बांक में कांग्रेस आगे रही। वहीं अधिकतर ग्रामीण क्षेत्र भाजपा के साथ रहे।
विस क्षेत्र-1

पांच महीने पहले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार ने 8 हजार से अधिक मतों से जीत हासिल की थी। यहां भाजपा को 102683 मतों की लीड मिली है। क्षेत्र के 294 बूथों में से मात्र 42 पर ही कांग्रेस आगे रही। 100 बूथों पर तो कांग्रेस 100 का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी। गीता नगर, रामानंद नगर, चंदन नगर, गंगा कॉलोनी, सिरपुर, किला मैदान, छत्रीपुरा इलाकों में कांग्रेस आगे रही। अन्य में भाजपा छाई।
विस क्षेत्र-2

यहां इंदौर में सबसे कम मतदान हुआ, जबकि भाजपा को सबसे अधिक लीड यहीं से मिली। क्षेत्र के 364 बूथों की स्थिति देखने पर अनेक चौंकाने वाली बात सामने आईं। नेहरू नगर, सुभाष नगर क्षेत्र में मात्र 5 बूथ पर ही कांग्रेस को लीड मिल सकी। विजय नगर क्षेत्र के बूथ नंबर 138 में 409 मत, जबकि 38 बूथों पर 200 से ज्यादा वोट मिले। शेष में अधिकतर में इससे कम मत मिले।
विस क्षेत्र-3

मध्य क्षेत्र की इस विधानसभा में सबसे कम मतदाता हैं। यहां 220 में से 46 बूथों पर कांग्रेस और शेष पर भाजपा को जीत मिली। अहिल्या पल्टन, बक्षीबाग, मराठी मोहल्ला, नयापुरा, जेल रोड, एमटीएच, नसिया रोड, मोती तबेला, गौतमपुरा से कांग्रेस तो छावनी, जानकी नगर, स्नेह नगर से भाजपा को बढ़त मिली।-3
विस क्षेत्र-4

शहर के मध्य व एशिया की सबसे बड़ी सुदामा नगर कॉलोनी वाले इलाके में फैली इस विधानसभा में भाजपा को 79 हजार मतों की लीड मिली। यह विधानसभा की जीत से दोगुनी है। यहां 304 बूथों में से 38 पर कांग्रेस, शेष 266 पर भाजपा उम्मीदवार जीते। इस विधानसभा में छत्रीबाग, लोधीपुरा, जवाहर मार्ग, माणिकबाग, नंदन कॉलोनी, सैफी नगर व अन्य इलाकों में ही कांग्रेस को बढ़त मिली।
विस क्षेत्र-5

शहर की सबसे बड़ी विधानसभा में विस चुनाव में 1133 मतों से फैसला हुआ था, लेकिन लीड करीब 34 हजार मतों की मिली। कुल 402 में से 109 बूथों पर कांग्रेस जीती। पंचम की फैल, अमर टेकरी, मालवा मिल, एलआइजी, जगजीवनराम नगर, नेहरू नगर, खजराना, मूसाखेड़ी, आजाद नगर, शांति नगर आदि में कांग्रेस को लीड मिली। वहीं अनूप नगर, साकेत, तिलकनगर में भाजपा को अच्छे मत मिले।

Home / Indore / LOKSABHA CHUNAV : इंदौर विस- 2 में 5 और विस- 5 में 109 बूथों पर जीती कांग्रेस, 2236 बूथ रहे भाजपा के साथ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो