scriptCOVID-19 : बीमारी को जीतने वालों ने कहा लड़ने का हौसला रखो कोरोना हार जाएगा | COVID-19 Latest News : coronavirus 11 positive patients fully healthy | Patrika News
इंदौर

COVID-19 : बीमारी को जीतने वालों ने कहा लड़ने का हौसला रखो कोरोना हार जाएगा

Latest News : खुशहाल जिंदगी की तरफ लौटे कोरोना पॉजिटिव

इंदौरApr 07, 2020 / 07:21 am

KRISHNAKANT SHUKLA

coronavirus_11_positive_patients_fully_healthy.png

COVID-19 : बीमारी को जीतने वालों ने कहा लड़ने का हौसला रखो कोरोना हार जाएगा

इंदौर : कोरोना COVID-19 के बढ़ते कहर के बीच अच्छी खबर आई है। कोरोना के नर्क से निकलकर सोमवार को 11 विजेता घर खुशहाल जिंदगी की तरफ लौटे। हालांकि 3 मरीज निजी कारणों से अस्पताल में ही रुके हैं। जो जल्द घर जाएंगे। संभाग आयुक्त आकाश त्रिपाठी का कहना है, 17 अन्य मरीज भी बिल्कुल ठीक हो गए हैं। इनकी पहली रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जैसे ही दूसरी रिपोर्ट नेगेटिव आएगी उन्हें ही डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। कोरोना पर जीत दर्ज करने वालों ने कहा लड़ने का हौसला रखो कोरोना हार जाएगा। बीमारी और हालातों से डरे नहीं खुलकर सामने आए, डॉक्टर्स को परेशानी बताएं। आप कोरोना को हरा देंगे…

डॉक्टर्स पर रखे पूरा विश्वास जीत जाएंगे

डॉक्टर कुरैशी ने कहा निश्चित ही यहां अच्छी केयर की गई। इसी का परिणाम है हम सकारात्मक सोच के साथ बाहर जा रहे हैं। खातीवाला टैंक निवासी सकीना ने कहा, मैं तो अच्छी हूं। घऱ जा रही हूं। मेरे साथ जो भी थे, वह भी जल्द घर लौटेंगे। आप खुद और डॉक्टर पर विश्वास करें। करण सिंह बोले कोरोना से लड़ने के लिए हमने दिनचर्या में योग को शामिल कर लिया। दिन में 5 बार दवाई लेनी पड़ती थी। जो डॉक्टर और नर्स अपनी निगरानी में देते थे। हम आज ठीक हुए हैं। इसके पीछे डॉक्टरों की सकारात्मक सोच और हमारा आत्मविश्वास ही है।

तालियों से की विदाई

राजेश का खिलखिला चेहरा देख सबकी आंखें खुशी से छलक उठी। डॉक्टर्स और साथियों ने तालियों से स्वागत किया। राजेश ने कहा, आप सभी के सहयोग से दोबारा जिंदगी जीने की खुशी मिली है। मुझे कभी निराश नहीं होने दिया। जब भी अपसेट होता सभी डॉक्टर्स एक ही हौसला देते। आपको निराश नहीं होना है, कोरोना को हराना है।

Home / Indore / COVID-19 : बीमारी को जीतने वालों ने कहा लड़ने का हौसला रखो कोरोना हार जाएगा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो