scriptकिशोरी ने शादी से मना किया तो परिवार वालों को मारे चाकू | crime news indore | Patrika News
इंदौर

किशोरी ने शादी से मना किया तो परिवार वालों को मारे चाकू

अमर पैलेस कॉलोनी का मामला, चार घायल

इंदौरApr 21, 2018 / 01:22 pm

अर्जुन रिछारिया

इंदौर. राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र की अमर पैलेस कॉलोनी में बदमाश ने एक ही परिवार के चार लोगों को चाकू मारकर घायल कर दिया। बताया जाता है कि आरोपी ने घायल के परिवार की किशोरी से शादी का प्रस्ताव रखा था, उसने इनकार किया तो बदमाश ने हमला कर दिया। किशोरी को बचाने के लिए परिवार के सदस्य आए तो उन्हें भी चाकू मारता चला गया।
पुलिस के अनुसार किशोरी की शिकायत पर शुभम पिता महेश (१९) निवासी अमर पैलेस कॉलोनी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। किशोरी ने पुलिस को बताया कि मूल रूप से खरगोन की रहने वाली है। कल आरोपी उसके पास आया था। आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की, जब किशोरी ने विरोध किया तो बदमाश ने उससे शादी का प्रस्ताव रखा और अपने साथ चलने के लिए कहा था।
किशोरी के इनकार करने पर परिवार को मारने की धमकी दी थी। इसके बाद चाकू से उस पर हमला करना चाहा, जब किशोरी के परिजन उसे बचाने के लिए आए तो बदमाश उन पर हमला कर दिया। एक के बाद एक कर जो भी सामने आया उन्हें चाकू मारता गया। घटना में मनोज पिता राजनाथ, नन्दराम पिता राजनाथ, सोनू पिता उमेश, राधेश्याम पिता शोभाराम घायल हो गये। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
गर्भवती को मकान मालिक ने पेट पर मारी लातें
खजराना थाना क्षेत्र के नाहरशाह वली नगर में रहने वाली एक गर्भवती महिला को मकान मालिक ने पीट दिया। महिला के पेट पर लातें मारी थी। पुलिस के अनुसार घायल नरगिस पति अकरण (१९) को इलाज के लिए बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पड़ोसियों ने बताया कि कल घर की सीढिय़ों से हटने को लेकर कहासुनी हो गई थी। इस बात को लेकर विवाद शुरू हुआ तो आरोपी ने किराए मांगा और नहीं देने पर मारपीट शुरू कर दी।
नरगिस आठ महीने की गर्भवती है। इसके बाद भी उसके पेट पर लात मारी थी। महिला का फिलहाल इलाज चल रहा है। छत्रीपुरा में रहने वाली एक महिला को उसके पड़ोसी ने पीट दिया। पुलिस के अनुसार नीतू पति भूरा ने बताया कि उस पर कल आकाश पिता सुरेश उसकी मां सुनीता ने मारपीट की। महिला का आरोपियों से पहले से विवाद चल रहा है। इसी बात को लेकर उसे पीट दिया था।
युवती ने लगाई फांसी
खजराना थाना क्षेत्र में कल रात एक युवती ने फांसी लगा कर आत्महत्या की है। आत्महत्या क्यों की इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। शुक्रवार रात एक युवती को उसका पड़ोसी गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचा था जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती की पहचान मोना पति महेश निवासी विश्वधाम कॉलोनी के रूप मेंहुई है। पड़ोसी ने बताया कि उसका पति विदिशा गया हुआ है। उसने फांसी क्यांे लगाई इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। मामले में अस्पताल से घटना की जानक ारी संबधित थाने को दी गई। पुलिस ने शव को पास्टमार्ट के लिए भेजा है।

Home / Indore / किशोरी ने शादी से मना किया तो परिवार वालों को मारे चाकू

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो