इंदौर

LADY DON की धमकी : तेरे पति से प्यार करती हूं, ये 10 लाख रुपए ले और दफा हो जा

महिला के खिलाफ अपहरण व अवैध वसूली के कई केस पहले से दर्ज हैं।

इंदौरJul 03, 2019 / 04:21 pm

हुसैन अली

LADY DON की धमकी : तेरे पति से प्यार करती हूं, ये 10 लाख रुपए ले और दफा हो जा

इंदौर. पुलिस ने शहर की एक ‘लेडी डॉन’ ( lady don ) को गिरफ्तार किया है। वह एक महिला को लगातार परेशान कर रही थी। उसका कहना है कि वह महिला के पति से प्यार ( Love ) करती है और उसे अपना बनाने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार है। उसने महिला को रुपए लेकर पति को तलाक देने का ऑफर भी दिया था। वो बोलीं कि 10 लाख रुपए ले और पति की जिंदगी से दफा हो जा।
must read : प्रेम विवाह करने वाली युवती को कोर्ट परिसर से उठा ले गए, घबराए पति ने सुनाई दास्तां

बात नहीं बनी तो अपहरण और हत्या तक की धमकी दे डाली। महिला के खिलाफ अपहरण ( kidnapping ) व अवैध वसूली के कई केस पहले से दर्ज हैं। जूनी इंदौर थाना पुलिस के मुताबिक मंगलवार दोपहर शातिर अपराधी सपना साहू (37) निवासी कुंजवन कॉलोनी ( आरटीओ रोड ) को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ न्यू लोहामंडी निवासी शालिनी पति विनोद साहू ने 27 मई को केस दर्ज करवाया था।
must read : पेंशन के आते थे 14 हजार, बेटे-बहू ने मां को बताए 6 हजार, अब संपत्ति हड़पकर घर से निकाला

जबरदस्ती घुस कर आ गई घर में

शालिनी ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले सपना अचानक घर में घुस आई और बोली कि पति को तलाक दे दे। मैं उससे बहुत प्यार प्रेम करती हूं। मैंने उसका विरोध किया तो हत्या और अपहरण की धमकी दी। उसने पति को छोडऩे के लिए 10 लाख रुपए का ऑफर भी दिया। शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई और उसकी तलाश में कई जगह छापे मारे, लेकिन वह कहीं नहीं मिली। मंगलवार को वह विनोद के साथ खुद थाने आ पहुंची और सरेंडर कर दिया। एसआई कृष्णा राठौर ने आरोपित को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
must read : आंखों में आंसू लिए हाथ जोडक़र महिला लगाती रही मंत्री से गुहार, कांग्रेस नेता खिंचवाते रहे फोटो

महिला बोलीं – मुंबई जाकर प्रेमी से कर ली शादी

पुलिस ने सपना से सख्ती से पूछताछ की। इसमें उसने बताया कि उसने दिसंबर 2013 में विनोद से मुंबई में शादी कर ली है। आधार कार्ड और बैंक में भी विनोद का नाम दर्ज है। शालिनी के तलाक देने पर ही वैध पत्नी का दर्जा मिल सकता है, इसलिए उस पर दबाव बना रही थी। विनोद ने अपने बयान में कहा कि मैं खुद सपना से परेशान हो गया हूं। उसका साथ छोडऩे पर वह कुछ भी गलत कर सकती हैं, इसलिए डरा हुआ था।

Home / Indore / LADY DON की धमकी : तेरे पति से प्यार करती हूं, ये 10 लाख रुपए ले और दफा हो जा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.