इंदौर

दिवाली के लिए रंगोली की ये हैं कुछ यूनीक डिजाइंस, यहां पढि़ए कैसे आसानी से बन जाएगी

इस दिवाली घर पर बनाएं लेटेस्ट और खूबसूरत रंगोली, देखें सिंपल डिजाइन

इंदौरSep 14, 2019 / 05:40 pm

रीना शर्मा

दिवाली के लिए रंगोली की ये हैं कुछ यूनीक डिजाइंस, यहां पढि़ए कैसे आसानी से बन जाएगी

इंदौर. दिवाली का त्योहार इस बार रविवार को मनाया जाएगा है। दिवाली में लोग अपने घर को दिये-लाइटिंग्स, रंगोली और फूलों से लेकर कई आकर्षक और सुंदर चीजों से सजाते हैं। इनमें सबसे प्रमुख रंगोली होती है। दिवाली के दिए ही नहीं बल्कि कई लोग कई दिन पहले से ही अपने घर के आंगन में रंगोली सजाते हैं।
MUST READ : दीपावली पर इन संदेशों से जीतें अपनों का दिल,ये हैं हिंदी व अंग्रेजी के कुछ खास मैसेज

रंगोली को संस्कृत में लंगावली कहते हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल में रंगोली को अल्पोना कहा जाता है। तमिलनाडु में कोलम और आंध्र प्रदेश व महाराष्ट्र में कोलम कहते हैं।
किसी भी शुभ काम या फिर किसी त्योहार में रंगोली बनाने की परंपरा काफी पुरानी है। दिवाली पर अधिकतर घरों में मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए रंगोली बनाई जाती है। इस मुख्य उद्देश्य सजावट तो होता ही है साथ ही इससे घर में सौभाग्य आता है।
MUST READ : दीपावली पर जरा हटके जगमगाएगा आपका घर, मार्केट से ले आएं ये चीजें

विवाह हो, त्योहार हो या फिर कोई भी शुभ मुहूर्त हो रंगोली हर घर में बनाई जाती है। मुख्य रुप से सबसे ज्यादा रंगोली तमिलनाडु, महाराष्ट्र और गुजरात जैसे शहरों में बनाई जाती है लेकिन यह अब अधिकतर जगहों पर बनाई जाने लगी है।
दिवाली के लिए रंगोली की ये हैं कुछ यूनीक डिजाइंस, यहां पढि़ए कैसे आसानी से बन जाएगी
रंगोली को लोग अपने घर के मुख्य दरवाजे के सामने बनाते हैं। दिवाली के मौके पर कहा जाता है कि यदि मुख्य दरवाजे के सामने रंगोली बनाई जाए तो इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। हम आपको बताने जा रहे है दिवाली की बेस्ट रंगोली डिजाइन्स…
-मोर के डिजाइन वाली रंगोली काफी लोकप्रिय और आम है। लेकिन इसके डिजाइन में आप रचनात्मकता डालकर आकर्षित बना सकते हैं।

MUST READ : इन 10 तरीकों के डिजाइनर दीपकों से करें दीपावली का स्वागत, घरों को बनाए और भी खुबसूरत
-रंगों से बनाई गई फूलों की आकृति वाली रंगोली लोगों को बहुत पसंद आती है। साथ ही दीयों के साथ इसकी सुंदरता निखरकर आती है।

-पक्षियों और जानवरों की आकृति में भी रंगोली की डिजाइन बनाई जा सकती है। यह देखने में काफी आकर्षक लगते हैं।
दिवाली के लिए रंगोली की ये हैं कुछ यूनीक डिजाइंस, यहां पढि़ए कैसे आसानी से बन जाएगी
आटा की रंगोली मानी जाती है शुभ

आपको याद हो कि जब घर में पूजा की जाती है तो कलश सहित पूजा में भगवान स्थापित करने से पहले आटा से रंगोली बनाई जाती है। उसके बाद ही स्थापना की जाती है। आटा से रंगोली बनाना शुभ माना जाता है लेकिन आज के समय में मार्केट में विभिन्न रंग मिलने लगे है। जिसके कारण रंगोली और भी खूबसूरत बना सकते है।
MUST READ : अगर दिवाली पर घर सजाने की सोच रहे है तो अपनाएं ये 10 आसान टिप्स, लग जाएंगे चार-चांद

दिवाली हिंदुओं का महत्वपूर्ण त्योहार है। दिवाली का त्योहार देश-विदेश में बड़ी धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन घरों की सजावट की जाती है। रंग-बिरंगी रोशनी और दीयों से घर को रोशन किया जाता है। इसके साथ ही दिवाली पर घरों में विशेष तौर पर रंगोली भी बनाई जाती है। रंगोली को अल्पना भी कहते हैं।
रंगोली बनाने के कुछ खास टिप्स:-

दिवाली के लिए रंगोली की ये हैं कुछ यूनीक डिजाइंस, यहां पढि़ए कैसे आसानी से बन जाएगी
ऐसी मान्यता है कि दिवाली के मौके पर घर में रंगोली बनाने से मां लक्ष्मी खुश होती हैै। इसलिए इस दिन मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए घर में रंगोली बनाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। दिवाली के इस खास मौके पर हम आपको रंगोली बनाने के कुछ टिप्स बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने घरों में खूबसूरत रंगोली बना सकेंगे, आइए जानें कैसे….
MUST READ : आजमाएं ये खास तरह की रंगोली, स्पेशल होगी आपकी दिवाली

रंगोली बनाते समय इन बातों का जरूर ध्यान रखें:-

-रंगोली बनाने से पहले यह जरूर विचार कर लें कि रंगोली घर के किस हिस्से में बनानी है।
-जगह के अनुसार रंगोली का डिजाइन पहले ही सेलेक्ट कर लें।

-बने हुए डिजाइन में अपनी पंसद के रंगों को भरें।

दिवाली के लिए रंगोली की ये हैं कुछ यूनीक डिजाइंस, यहां पढि़ए कैसे आसानी से बन जाएगी
-हमेशा रंगों को छन्नी की मदद से ही भरें। ऐसा करने से रंग इधर-उधर बिखरेंगें नहीं।
-रंगोली की आउटलाइन को हमेशा प्लास्टिक के कोन की मदद से ही बनाएं. इससे आउटलाइन फैलती नहीं है।

-आउटलाइन बनाते समय रंगों का जरूर ध्यान रखें, अगर रंगोली में हल्के रंग भरे हैं, तो आउटलाइन डार्क रंग से बनाएं और अगर डार्क रंग अंदर भरे हैं, तो हल्के रंग से आउटलाइन को तैयार करे।
दिवाली के लिए रंगोली की ये हैं कुछ यूनीक डिजाइंस, यहां पढि़ए कैसे आसानी से बन जाएगी
-आप रंग-बिरंगे फूलों की मदद से भी रंगोली बना सकते हैं।

-रंगोली बनाने के बाद उसे दीप या मोमबत्ती से जरूर रोशन करें।

कटोरी, चम्मच, सिख से बनाए रंगोली

यदि किसी को रंगोली बनाना नहीं आती हैं तो वे परेशान न हो बल्कि छलनी, पुरानी बैंगल्स, छोटी प्लेट, कटोरी, कांटे वाली चम्मच, ढक्कन और माचिस के सिख के सभी आसानी से रंगोली को बनाया जा सकता है। गोलाकर करके रंगोली में छलनी की मदद से रंग भरो और सिख या फिर कांटे वाली चम्मच से उसे डिजाइन दे दो।
दिवाली के लिए रंगोली की ये हैं कुछ यूनीक डिजाइंस, यहां पढि़ए कैसे आसानी से बन जाएगी
दीए से बनाए रंगोली

इसके अलावा घर को सजाने के लिए दीयों से भी आप छोटी सी और सुंदर रंगोली बना सकते हैं। इसके लिए केवल आपको गोलाकार या फिर चोकोर स्टाइल में दीपक रखना है इसे दीपक रंगोली कहा जाता है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.