इंदौर

अब वैक्सीन लगवाने के बाद ही मंदिर, मॉल और सिनेमाघर में मिलेगी एंट्री, इस लिंक पर भेजें सेल्फी, पाएं सरकार से विशेष प्रमाण पत्र

वैक्सीनेशन सेल्फी पर सरकार विशेष प्रमाण पत्र देगी…..

इंदौरAug 25, 2021 / 01:57 pm

Ashtha Awasthi

vaccine

इंदौर। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के चलते सरकार वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। बुधवार, गुरुवार को टीकाकरण महाअभियान 2.0 चलाया जा रहा है। इस बार पहचान के लिए वैक्सीन लगवाने वाले व्यक्ति के हाथ पर पीछे की ओर सील लगाई जा रही है। प्रशासन ने यह भी तय किया है, अब वैक्सीनेशन का प्रमाण दिखाने वालों को ही सुविधाएं दी जाएंगी। दूसरा डोज लगवाने का प्रमाण दिखाने पर ही मॉल में खरीदी और सिनेमाघरों, मंडी एवं मंदिरों में प्रवेश मिलेगा। वैक्सीनेशन सेल्फी पर सरकार विशेष प्रमाण पत्र देगी।

बता दें कि बीते दिन आपदा प्रबंधन समिति की बैठक हुई थी, जिसमें कलेक्टर मनीष सिंह के अनुसार महा-अभियान के दौरान वैक्सीन लगवाने वालों के हाथ के पंजे के पीछे की तरफ एक टिक और दो टिक के निशान वाला वैक्सीनेट सील लगाने का फैसला लिया गया था। टीकाकरण का पहला डोज अथवा दूसरा डोज लेने के बाद नागरिक अपनी सेल्फी https://mp.mygov.in/ta sk/vaccination mahaabhiyan-2 पर भेज सकते हैं।

टीके के बाद ही गर्भवतियों का होगा इलाज

गर्भवती महिलाओं को पहला डोज दिया जाएगा। इसके लिए आवश्यक तैयारियां की गई है। कलेक्टर मनीषसिंह ने जिले के मेटरनिटी होम व गायनाकालॉजिस्ट की बैठक ली। इसमें गर्भवती महिलाओं के वैक्सीनेशन पर चर्चा के बाद तय किया, 5 सिंतबर के बाद गर्भवती का उपचार वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र देख कर किया जाएगा।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.