पुलिस फायर ब्रिगेड के अनुसार कल देर रात आग लगने की सूचना मिली थी। इस पर गाड़ी वहां पहुंची थी, लेकिन आग फैलती जा रही थी। इसके चलते दूसरी गाडिय़ां भी वहां भेजी गई थी। एसआई शिवनारायण शर्मा टीम के साथ वहां पहुंचे थे। जब दमकलें वहां पहुंची तो आग बड़ा रूप ले चुकी थी। इसने आसपास के कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया था और दूसरे घरों की फैलती जा रही थी। इससे पूरी बस्ती के चपेट में आने का अंदेशा हो गया था। मौके पर पहुंची टीम ने सबसे पहले आग फैलने से रोकने के इंतजाम किए। इसके बाद उस पर काबू पाने के लिए कार्रवाई शुरू की। कुछ ही देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया था।
घर के नाम पर सिर्फ शौचालय ही बचे
आग के कारण घरों के सामान के साथ ही एक बाइक और रुपए तक जलकर राख हो गए। यहां अब सिर्फ पक्के शौचालय ही दिख रहे हैं। जो लोग घरों से सामान निकालने में कामयाब रहे, वे खुले में ही रहने को मजबूर हैं। वे एक बार फिर बचे हुए सामान के साथ अपना घर बनाने में लगे हुए हंै। कुछ लोग उनकी मदद के लिए भी आगे आए हैं और खाने का इंतजाम कर रहे हैं।

घरों से बाहर आ गए थे लोग
रहवासियों ने बताया कि सभी मजदूर वर्ग के लोगों के घर हैं। कल रात एक घर में किसी कारण से आग लग गई थी। पास-पास में ही घर बने होने से एक घर से शुरू हुई आग ने दूसरे को भी चपेट में ले लिया था। आग फैलने लगी तो सभी घरों से बाहर आ गए थे। पहले आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन जब फैलने लगी तो आसपास के घर के लोगों को भी बाहर करना शुरू कर दिया था। इसके चलते कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन नौ घरों का पूरा सामान जलकर खाक हो गया है। वहां 40 से 50 घर बने हुए हैं। अभी आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस की टीम कारणों की जांच कर रही है।