
इंदौर. इंदौर के खुडैल थाना क्षेत्र में एक दिलदहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक बुजुर्ग महिला की लाश गोबर गैस के गड्ढ़े से बरामद हुई है। बुजुर्ग महिला के दोनों पैर कटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला दोनों पैरों में चांदी के कड़े पहने हुए थी और चांदी के जेवरात भी पहनती थी। जो गायब हैं, पुलिस ने महिला के दो पोतों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।
चांदी के कड़ों के लिए काट दिए पैर
खुड़ैल थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि छोटी खुड़ैल गांव में एक बुजुर्ग महिला की लाश गोबर गैस के गड्ढे में पड़ी हुई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को गोबर गैस के गड्ढे से बाहर निकाला। महिला के दोनों पैर कटे हुए थे। महिला की शिनाख्त जमनाबाई के तौर पर हुई जो गांव की ही रहने वाली थी। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि बुजुर्ग जमनाबाई पैरों में चांदी के दो मोटे कड़े पहने हुई थी और चांदी के जेवरात भी पहनती थी। उसके शव पर कोई जेवरात नहीं थे जिससे शक है कि चांदी के कड़ों के लालच में ही महिला के पैर काटे गए हैं और ज्यादा खून बह जाने के कारण जब महिला की मौत हो गई तो उसके शव को गोबर गैस के गड्ढे में फेंक दिया गया।
दो पोतों को हिरासत में लिया
पुलिस ने महिला जमनाबाई के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उसके दो पोतों को भी हिरासत में लिया है। दोनों पोतों पर ही हत्या का शक जाहिर किया गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक महिला जमनाबाई के पांच बेटे और एक बेटी है। वह गिरधारी नामक बेटे के परिवार के साथ रहती थी। गिरधारी की मौत हो चुकी है और जिन दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है वो गिरधारी के ही बेटे हैं।
देखें वीडियो- तीन युवा चलते हैं चौपायों की तरह, पूंछ के अवशेष भी हैं
Updated on:
16 Feb 2022 04:42 pm
Published on:
16 Feb 2022 04:42 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
