scriptशुद्धिकरण : कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए विधायकों के क्षेत्र में बांटेंगे गंगाजल | Ganga water will be distributed in the area of MLAs leaving Congress | Patrika News
इंदौर

शुद्धिकरण : कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए विधायकों के क्षेत्र में बांटेंगे गंगाजल

प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ को गंगाजल देकर अभियान की शुरुआत, घर-घर पहुंचेगे नेता और कार्यकर्ता

इंदौरAug 08, 2020 / 10:56 am

Uttam Rathore

शुद्धिकरण : कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए विधायकों के क्षेत्र में बांटेंगे गंगाजल

शुद्धिकरण : कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए विधायकों के क्षेत्र में बांटेंगे गंगाजल

इंदौर. कांग्रेस नेता अब शुद्धिकरण अभियान चलाने जा रहे हैं। इसकी शुरुआत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ को गंगा जल की बोतल देकर की गई। यह अभियान प्रदेश की उन विधानसभाओं में चलेगा, जिनके विधायक कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। कांग्रेसी घर-घर जाकर गंगाजल का वितरण करेंगे और लोगों के अंतर्मन का शुद्धिकरण करेंगे, ताकि आने वाले विधानसभा उपचुनाव में वे कांग्रेस का साथ दें।
प्रदेश की जिन 24 विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है, वहां पर मतदाताओं के घर-घर जाकर आधा-आधा लीटर गंगाजल वितरित करने का अभियान कांग्रेस नेता चलाएंगे। अभियान के प्रदेश संयोजक हिमांशु यादव हैं, जिन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ को भोपाल में गंगाजल की बोतल देकर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान कांग्रेस के मोर्चा संगठनों एवं प्रकोष्ठों की समन्वयक अर्चना जायसवाल भी मौजूद थीं। नाथ ने इस अभियान के शुभारंभ पर कहा कि हमें सच्चाई का साथ देना है। गंदी राजनीति करने वाले ऐसे हर व्यक्तिको सबक सिखाना है। मतदाताओं को इस गंदगी से दूर रखने के हर संभव प्रयास करना हैं।
शुद्धिकरण : कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए विधायकों के क्षेत्र में बांटेंगे गंगाजल
इधर, अभियान के संयोजक यादव ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की कमल नाथ सरकार को खरीद-फरोख्त कर गिराने का असंवैधानिक कृत्य करने वाले कांग्रेस के उन दगाबाजों की विधानसभा क्षेत्रों में जाकर मतदाताओं के अंतर्मन का शुद्धिकरण किया जाएगा, जिनकी विधानसभा में उपचुनाव होना है। कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर गंगाजल बांटेंगे और कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का आह्वान करेंगे ताकि कांग्रेस की जनहितैषी सरकार प्रदेश में फिर से बन सके। मतदाताओं ने कांग्रेस पार्टी को वोट दिया था, परंतु चंद धोखेबाज लोगों ने अपने स्वार्थ और सत्ता सुख के लिए मतदाताओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर उनके मतों को अशुद्ध किया है। नाथ ने कहा है कि इस अभियान को प्रदेश कांग्रेस कमेटी से जोड़कर पूरे प्रदेश में और तेजी से चलाया जाएगा। अभियान की शुरुआत सांवेर विधानसभा क्षेत्र से होगी।

Home / Indore / शुद्धिकरण : कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए विधायकों के क्षेत्र में बांटेंगे गंगाजल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो