बिल्डिंग के चौकीदार ने महिला से की छेड़छाड़ इंदौर. जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक बिल्डिंग के चौकीदार ने महिला से छेड़छाड़ कर दी। उसकी हरकत देख लोग महिला को बचाने पहुंचे। लोग उसे घेरते इसके पहले वह भाग निकला। घबराई महिला ने थाने पहुंच केस दर्ज कराया है। टीआई देवेंद्र कुमार के मुताबिक ३२ वर्षीय विवाहिता की शिकायत पर आरोपी करण के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज किया है। घटना शाम ७ बजे की है। महिला घर से आमचूर लेने के लिए किराना दुकान पर जाने लगी। तभी रास्ते में आरोपी उनका बुरी नीयत से पीछा करने लगा। उसने बात करने के लिए रोक कर उनका हाथ पकड़ लिया। विरोध में पीडि़ता ने शोर मचाते हुए लोगों को बुला लिया। लोग आरोपी को पकड़ते इतने में वह भाग निकला। उन्होंने बताया की आरोपी उनकी कॉलोनी स्थित बिल्डिंग का चौकीदार है। वहीं घटना के बाद फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।