script30 हजार पौधों से महू के जंगलों में निखरेगी हरियाली | Greenery will flourish in the forests of Mhow with 30 thousand plants | Patrika News
इंदौर

30 हजार पौधों से महू के जंगलों में निखरेगी हरियाली

प्राकृति सौंदर्य से भरपूर इंदौर जिले के महू के जंगलों में घट रही पेड़ो की आबादी को अब बढ़ाया जा रहा है। ३० हजार पौधों से महू के जंगलों में हरियाली निखरेगी।

इंदौरJul 06, 2021 / 10:31 am

Sanjay Rajak

Plantation in forest

Plantation in forest

डॉ. आंबेडकर नगर(महू).

वन विभाग ने मानसून के साथ ही पौधारोपण शुरू कर दिया गया है। इस बार महू रेंज में 30 हजार पौधे लगाए गए है। इन पौधों कर 5 साल तक रखरखाव करना होगा। बता दे कि पिछले वर्ष लॉकडाउन के चलते पौधारोपण कार्यक्रम का आयेाजन नहीं हो पाया था। महू सहित इंदौर वन मंडल की किसी भी रेंज में पौधे नहीं लगाए गए थे। लेकिन इस बार सभी रेंज को पौधे लगाने के लिए टारगेट दिया गया था। महू रेंज ने 30 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया था, जिसे सोमवार को पूरा कर लिया गया है।
महू रेंज के रेंजर बिसन मौर्य ने बताया कि रेंज के माधवपुरा में 12 हजार, आशापुरा में 12 हजार, पिपलिया में 2 हजार और बोरखेड़ी में 4 हजार पौधे लगाएं गए है। इनमें शीशम, सागवान, इमली, नीम, करंज, चिरोल, कालाशिशु, आंवला आदि प्रजाति के पौधों शामिल है। 23 जून को पौधारोपण कार्यक्रम किया गया था, जिसे सोमवार को पूरा कर लिया गया है। अब इन पौधो की 5 साल तक निगरानी की जाएगी। सुरक्षा के लिए अगर मद से पैसा भी जारी किया जाएगा।
नहीं हुई गिनती

वन विभाग द्वारा हर साल उन पौधो की गिनती भी करता है, जिन्हें गत वर्ष लगाया गया था। दो वर्ष पहले इंदौर वन मंडल में पौधारोपण हुआ था। लेकिन इस बार उन पौधों की गिनती अभी तक नहीं हुई है। सूत्रों के अनुसार महू रेंज में बड़ी संख्या में गत वर्षो में लगाए गए पौधे खत्म हो चुके है।

Home / Indore / 30 हजार पौधों से महू के जंगलों में निखरेगी हरियाली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो