scriptइंदौर का इतिहास जानने के लिए हैरिटेज वॉक | Heritage Walk to know the history of Indore | Patrika News
इंदौर

इंदौर का इतिहास जानने के लिए हैरिटेज वॉक

बोलिया सरकार छत्री से कांच मंदिर तक पैदल निकले लोग, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत नगर निगम ने किया आयोजन

इंदौरMar 14, 2019 / 11:11 am

Uttam Rathore

indore

इंदौर का इतिहास जानने के लिए हैरिटेज वॉक

इंदौर. बोलिया सरकार छत्री से आज सुबह हैरिटेज वॉक शुरू की गई। इसका आयोजन स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत नगर निगम ने किया। हैरिटेज वॉक आयोजित करने का मकसद शहर की ऐतिहासिक धरोहरों के बारे में लोगों को जानकारी के साथ पर्यटन को बढ़ावा देना है।
शहर की ऐतिहासिक धरोहरों को संवारने का काम निगम कर रहा है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत यह काम हो रहा है। ऐतिहासिक धरोहरों को संवारने के चलते जहां राजबाड़ा, गोपाल मंदिर, गांधी हॉल और गणगौर घाट के पास होलकर कालीन छत्रियों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है, वहीं भविष्य में जल्द ही कांच मंदिर, बोलिया सरकार की छत्री, कृष्णपुरा छत्री और छत्रीबाग की छत्रियों आदि ऐतिहासिक धरोहरों का जीर्णोद्धार कर संवारने की प्लानिंग है। शहर की ऐतिहासिक धरोहर और उनके इतिहास के बारे में लोग जानने के साथ पर्यटन को बढा़वा मिले इसके लिए आज हैरिटेज वॉक का आयोजन किया गया। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत निगम ने यह वॉक आयोजित की जो कि सुबह 9.30 बजे से एमजी रोड स्थित बोलिया सरकार की छत्री से शुरू हुई। इसके बाद कृष्णपुरा छत्री, राजबाड़ा, गोपाल मंदिर रोड, सराफा बाजार और सीतलामाता बाजार होते हुए कांच मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई।
वॉक में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के सीईओ रोहन सक्सेना, अधीक्षण यंत्री महेश शर्मा, शहर के 20 से 25 लोग और कॉलेज के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इधर, सीईओ सक्सेना और अधीक्षण यंत्री शर्मा ने कहा कि हैरिटेज वॉक का आज ट्रायल किया गया है। लोकसभा चुनाव के चलते लगी आचार संहिता हटने के बाद निगम इसको लेकर एक बड़ा कार्यक्रम करेगा। इंदौर का कल्चर और ऐतिहासिक धरोहर का इतिहास लोग जान सकें। साथ ही पर्यटन को बढ़ावा मिले। इसके लिए यह वॉक आयोजित की गई।

Home / Indore / इंदौर का इतिहास जानने के लिए हैरिटेज वॉक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो