scriptवेंकटेश मंदिर में आज खेली जाएगी फाग की होली | Holi to be played in Venkatesh temple indore today | Patrika News
इंदौर

वेंकटेश मंदिर में आज खेली जाएगी फाग की होली

उड़ेगी रंगबिरंगी गुलाल और टेसू के फू लों का रंग।

इंदौरMar 04, 2020 / 11:37 pm

shatrughan gupta

वेंकटेश मंदिर में आज खेली जाएगी फाग की होली

वेंकटेश मंदिर में आज खेली जाएगी फाग की होली

इंदौर. पावन सिद्ध धाम श्रीलक्ष्मी वेंकटश देवस्थान छत्रीबाग में गुरुवार को नागोरिया पीठाधिपति स्वामी विष्णुप्रपन्नाचार्य के सानिध्य में रंगो से भरा फ ाग उत्सव मनाया जाएगा। फाग महोत्सव रात्रि ८ बजे से प्रारंभ होगा। प्रचार प्रमुख पंकज तोतला ने बताया कि देवस्थान में फ ाग की शुरुआत ठंडाई के साथ होगी। माहेश्वरी समाज द्वारा मंदिर में फाग उत्सव में आने वाले भक्तो को इत्र और गुलाल लगाकर स्वागत किया जाएगा। भजन गायक द्वारकादास मंत्री रंग बिरंगे फागुन के भजनों पर सबको होली खिलाएंगे। राधा-कृष्ण भी भक्तों के बीच होली खेलेंगे। युवतियों ओर युवकों की टोलियां झूमते नाचते देर रात्रि तक प्रभु वेंकटेश ओर गुरुदेव के साथ होली का आनंद लेंगे। प्रभु वेंकटश का दिव्य अनुपम श्रृंगार किया जाएगा। कृष्ण भगवान हाथ में पिचकारी लिए भक्तों को दर्शन देंगे। देर रात्रि में नृत्य के साथ ही होली के रसिया की आरती की जाएगी। साथ ही स्तोत्र पाठ के साथ प्रसाद वितरण होगा।

Home / Indore / वेंकटेश मंदिर में आज खेली जाएगी फाग की होली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो