scriptहनी ट्रेप : अपना सामान कैदियों को बांट गई आरती | Honey Trap: Aarti distributed her belongings to the prisoners | Patrika News
इंदौर

हनी ट्रेप : अपना सामान कैदियों को बांट गई आरती

जेल से जाते हुए बोली, सबक मिला अंदर, अब अपने काम पर ही ध्यान दूंगी

इंदौरMay 22, 2022 / 11:48 am

Manish Yadav

Aarti Dayal accused of Honey Trap

Aarti Dayal accused of Honey Trap

मनीष यादव @ इंदौर।

हनी ट्रेप की आरोपी आरती को जमानत मिलने पर जेल से छूट गई है। जाने से पहले वह अपना सामान कैदियों को बांट गई। वहीं अधिकारियों से बोली कि जेल में सबक मिल गया, कोई किसी का नहीं होता। अब अपने बिजनेस पर ध्यान देगी।
आरती को जमानत मिलने पर उसका भाई और मां रिहाई के वक्त जिला जेल पर आए थे। अधिकारियों ने उसे भाई के सुपुर्द किया है। इससे पहले रात में ही उसे जमानत की खबर मिल गई थी। रिहाई के बारे में उसने पूछा तो परिवार के आने पर ही छोड़ जाने के नियम के बारे में उन्हें बताया। सुबह परिवार आया तो रिहाई कर दी। रिहाई से पहले अपने कपड़े और दूसरा सामान महिला कैदियों को बांट दिया। गेट पर अधिकारियों के पास आई तो और बोली जा रही हूं। जेल में रहते हुए सबक मिल गया। कोई किसी का नहीं होता है। सबको देख लिया। अब वह अपना बिजनेस देखेगी। उस पर ही ध्यान देगी। गेट खुलते ही आरती तेजी से अपनी कार की ओर गई। गाड़ी में बैठकर घर की ओर निकल गई। जेल अधीक्षक अजमेर सिंह ठाकुर ने बताया कि आदेश आने के बाद आरती को रिहा कर दिया है। उसे भाई के हवाले किया गया है।
श्वेता भी छूटी
हनी ट्रेप के मामले में हरभजन सिंह की शिकायत पर पुलिस ने श्वेता विजय जैन, श्वेता स्वप्निल, आरती दयाल, बरखा और एक अन्य छात्र को गिरफ्तार किया था। सभी को शुरुआती दौर में जिला जेल में रखा गया। वहां से दोनों श्वेता का सेंट्रल जेल ट्रांसफर कर दिया गया। आरोपी महिलाओं में अब श्वेता विजय भी कल जेल से रिहा हो गई।
उसे जेल अधिकारियों ने कल भाई के हवाले किया। महिला सेल से बाहर आने के बाद तुरंत कागजी औपचारिकता पूरी की और बिना किसी को कुछ बोले बाहर हो गई। उसके साथ में पकड़ाई अन्य आरोपियों को जमानत मिल गई है और सभी जेल से रिहा हो चुकी हैं।

Home / Indore / हनी ट्रेप : अपना सामान कैदियों को बांट गई आरती

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो