scriptIndore News : प्रियंका गांधी के लिए सैकड़ों कांग्रेसी जुटे, 11 मिल पाए | Hundreds Of Congressmen Gathered For Priyanka Gandhi | Patrika News
इंदौर

Indore News : प्रियंका गांधी के लिए सैकड़ों कांग्रेसी जुटे, 11 मिल पाए

वीआईपी लाउंज और कार से ही स्वीकारा अभिवादन, एयरपोर्ट पर लग गया जमावड़ा, जमकर धक्का-मुक्की

इंदौरNov 24, 2022 / 10:58 am

Uttam Rathore

Indore News : प्रियंका गांधी के लिए सैकड़ों कांग्रेसी जुटे, 11 मिल पाए

Indore News : प्रियंका गांधी के लिए सैकड़ों कांग्रेसी जुटे, 11 मिल पाए

इंदौर. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी कल इंदौर आईं। उनके लिए एयरपोर्ट पर सैकड़ों कांग्रेसी जुट गए। भीड़ को देख उन्होंने एयरपोर्ट के वीआईपी लाउंज और कार से ही नेताओं का अभिवादन स्वीकार किया। उनकी कार तक पहुंचने का प्रयास कांग्रेस नेताओं ने किया, तो एसपीजी ने धक्का देकर कांग्रेसियों को दूर हटाया। इस दौरान जमकर धक्का-मुक्की हुई। एयरपोर्ट के अंदर उनसे शहर के सिर्फ 11 नेताओं ने ही मुलाकात की और उन्होंने उनसे भारत जोड़ो पदयात्रा को लेकर शहर में क्या माहौल है पूछा।
मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा शुरू हो गई है। उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी के कई छोटे-बड़े नेता पैदल-पैदल चल रहे हैं। उम्रदराज बड़े नेता राहुल के साथ कदम ताल नहीं कर पा रहे और पीछे छूटते जा रहे हैं। पदयात्रा में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश सहित देश के अन्य राज्य के नेता और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय पदाधिकारी भी शामिल हो रहे हैं। इसके चलते कल एयर इंडिया की फ्लाइट से दोपहर 3.40 बजे इंदौर एयरपोर्ट पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पहुंचीं। उनके साथ पति रॉबर्ट वाड्रा और बेटे रेहान भी थे।
इंदौर आने पर प्रियंका की अगवानी इंदौर जिला प्रभारी महेंद्र जोशी, विधायक बाला बच्चन, शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, जिलाध्यक्ष सदाशिव यादव, सत्यनारायण पटेल, राजेश चौकसे, स्वप्निल कोठारी, शैलेष गर्ग, ङ्क्षपटू जोशी, गोपाल यादव और विनय छोटे यादव ने की। एयरपोर्ट के वीआईपी लाउंज में प्रियंका गांधी से मुलाकात कर शहर अध्यक्ष बाकलीवाल ने सभी नेताओं का परिचय करवाया। इस पर प्रियंका ने सभी से अच्छे बात की और भारत जोड़ो पदयात्रा को लेकर शहर में माहौल को लेकर चर्चा की। इस दौरान सैकड़ों कांग्रेसियों की भीड़ एयरपोर्ट के बाहर जुटी। भीड़ के साथ अमित चौरसिया, गिरधर नागर, निलेश पटेल, रमीज खान, अंकित दुबे, आकाश निजामपुरकर, यशस्वी अमित पटेल, सोमिला मिमरोट, पुखराज राठौर, शैलू सेन और लच्छू मिमरोट आदि मौजूद थे।
Indore News : प्रियंका गांधी के लिए सैकड़ों कांग्रेसी जुटे, 11 मिल पाए
तीन जगह कार रोकने का प्रयास

एयरपोर्ट के वीआईपी लाउंज में नेताओं से मुलाकात करने के बाद प्रियंका गांधी बाहर आईं तो भीड़ देखकर खुश हो गईं। खंडवा जाने के लिए जैसे ही कार की तरफ बढऩे लगीं, वैसे ही कांग्रेसियों ने उनका स्वागत करने का प्रयास किया, लेकिन एसपीजी ने नेताओं को धक्का देकर दूर कर दिया। जैसे-तैसे करके वे कार तक पहुंचीं। उनकी कार के पास जाने के प्रयास में भी कांग्रेसियों को धक्के खाना पड़े। इतना ही नहीं, कांग्रेसियों ने उनकी कार को तीन जगह रोकने का प्रयास किया। इस दौरान विवेक खंडेलवाल, अनूप शुक्ला और गिरीश जोशी ने माता की चुनरी भेंट की। इस पर उन्होंने धन्यवाद कहा और आगे बढ़ गईं। प्रियंका इंदौर से रवाना होकर रात को खंडवा पहुंचीं और आज सुबह राहुल के साथ पदयात्रा में शामिल हुईं। प्रियंका अगले 4 दिन तक यात्रा में शामिल होंगीं। वे इंदौर में यात्रा में रुकने के साथ ही दोबारा दिल्ली जाएंगीं। 27 नवंबर को इंदौर से पदयात्रा रवाना होने के बाद राजस्थान पहुंचने के पहले एक बार फिर वे शामिल होंगीं।

Home / Indore / Indore News : प्रियंका गांधी के लिए सैकड़ों कांग्रेसी जुटे, 11 मिल पाए

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो