scriptपति हैवान, ससुर भी करता था परेशान | Husband is evil, father-in-law also used to bother | Patrika News
इंदौर

पति हैवान, ससुर भी करता था परेशान

– महिला पहुंची थाने, दर्ज कराया केस

इंदौरJul 02, 2022 / 11:15 am

Manish Yadav

इंदौर। महिला थाना में एक महिला ने पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि पति उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करता है। यहां तक की उसके अश्लील वीडियो भी बना लिए। जब सास-ससुर से पति की शिकायत की तो ससुर ने भी उसके साथ अश्लील हरकत की। पुलिस ने महिला की शिकायत पर यूपी निवासी उसके पति, सास-ससुर और ननद के खिलाफ केस दर्ज किया है।
महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 2018 में हुई थी। शादी के बाद वह ससुराल गई। सुहागरात को पति उसे होटल में ले गया और वहां अप्राकृतिक कृत्य किया। आरोपी पति उसके साथ हर बार अप्राकृतिक कृत्य करता था। विरोध करने पर उसके साथ लड़ाई-झगड़ा करने लगता। एक दिन उसे लगा कि बाथरूम में कैमरा लगा है। पति को उसने बोला तो आरोपी ने उसे धमकी दी।
कम्प्यूटर व फोन में भरे वीडियो
शंका होने पर जब उसने पति का मोबाइल, कम्प्यूटर और पेन ड्राइव को चेक किया तो उसमें बाथरूम और बेडरूम में बनाए गए अश्लील वीडियो भरे हुए थे। जब इस बारे में पति से बोला तो उसने मारपीट की। धमकाया कि अपने माता-पिता से एक करोड़ रुपए लेकर आ, नहीं तो यह वीडियो वायरल कर देगा।
ससुर ने भी की हरकत
जब पति से बोलकर वह हार गई तो सास-ससुर को पति की हैवानियत की शिकायत की। इस पर ससुर उसे धक्का मारते हुए कमरे में ले गए और उसके साथ अश्लील हरकत की। पति वहां पर आए और फिर दोनों ने उसके साथ मारपीट की। ससुर की नजर पहले से ही उसके प्रति ठीक नहीं थी। डर के कारण उसने इस बारे में किसी को नहीं बताया। उसकी सास और ननद ने दहेज के लिए प्रताडि़त किया। उसने परिजन को बताया और फिर मायके आ गई। आरोपियों ने उसका स्त्रीधन 90 तोला सोना, चांदी के जेवर अपने पास रख लिए।

Home / Indore / पति हैवान, ससुर भी करता था परेशान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो