scriptजनता के लिए नगर निगम की नई वेबसाइड लांच | Independence day : Indore Municipal Corporation's new website launched | Patrika News
इंदौर

जनता के लिए नगर निगम की नई वेबसाइड लांच

18 अगस्त से लोगों के लिए रहेगी उपलब्ध और अबकी बार प्रशासक ने फहराया तिरंगा

इंदौरAug 15, 2020 / 11:30 am

Uttam Rathore

स्वतंत्रता दिवस पर जनता के लिए नगर निगम की नई वेबसाइड लांच

स्वतंत्रता दिवस पर जनता के लिए नगर निगम की नई वेबसाइड लांच

इंदौर. स्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम मुख्यालय में प्रशासक डॉ. पवन कुमार शर्मा ने तिरंगा झंडा फहराया, क्योंकि नगरीय निकाय चुनाव नहीं होने से अभी न तो महापौर है और न ही पार्षद। झंडा वंदन के दौरान निगमायुक्त प्रतिभा पाल भी मौजूद थीं, जिन्होंने कोरोना संक्रमण के चलते झंडावंदन कार्यक्रम में सिर्फ अपर आयुक्त, उपायुक्त और विभाग प्रमुखों को बुलाया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित भी नहीं किया गया, लेकिन जनता के लिए नई वेबसाइड जरूर लांच की गई। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का लाइव उद्बोधन सुनने के लिए व्यवस्था परिषद हॉल में की गई।
इस तरह काम करेगी वेब साइट
स्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम ने अपनी नई वेब साइट भी लांच की, जो 18अगस्त से लोगों के लिए उपलब्ध होगी। ई नगर पालिका पोर्टल से यह वेब साइट लिंक रहेगी। इसमें ऑनलाइन पेमेंट्स, बिल्स, शिकायत, फीडबैक, नए जल कनेक्शन, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, प्रॉपर्टी टैक्स , बिजनेस पंजीकरण, होर्डिंग्स, फायर अनुमति, विवाह पंजीकरण, पेड़ काटने की अनुमति, ऑन रिक्वेस्ट सर्विसेस जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगीं। पहली बार निगम ने इसे इंटरैक्टिव बनाया है। यह मोबाइल फे्रंडली वेबसाइट है। इसमें फेसबुक पेज, यूट्यूब , निगम के ट्वीटर अकाउंट और इंस्टाग्राम अकॉउंट भी लिंक हैं।
स्वतंत्रता दिवस पर जनता के लिए नगर निगम की नई वेबसाइड लांच
हिंदी और अंग्रेजी भाषा में रहेगी उपलब्ध
निगम अपनी सभी इवेंटस इसमें लिस्ट करेगा और विजिटर्स इन इवेंट्स में अपने भागीदारी सुनिश्चित कर पाएंगे। साथ ही वे इसे मोबाइल और सोशल मीडिया पर शेयर भी कर सकेंगे। इसमें शहर के मौसम की जानकारी के विजेट्स और कोविड टिकर्स भी हैं, जो दुनिया और भारत के कोविड स्टेटिस्टिक्स डायनामिक रूप से दिखता रहेगा। 311 इंदौर एप की जानकारी, डेटा और एप इंस्टॉल करने की लिंक भी इममें रहेगी। यह वेबसाइट हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगी।

Home / Indore / जनता के लिए नगर निगम की नई वेबसाइड लांच

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो