scriptबहन से कर रहा था विवाद, दादी ने डांटा तो लगाई फांसी | indore crime news | Patrika News
इंदौर

बहन से कर रहा था विवाद, दादी ने डांटा तो लगाई फांसी

तुकोगंज इलाके का मामला, अक्सर होता था दोनो में विवाद

इंदौरMar 23, 2019 / 09:47 pm

Chintan

crime

बहन से कर रहा था विवाद, दादी ने डांटा तो लगाई फांसी

इंदौर. खेलते-खेलते भाई-बहन के बीच विवाद हो गया। उन्हें झगड़ते देख दादी ने पोते को फटकार लगाई तो गुस्से में उसने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बहन जब उसे बुलाने गई तो घटना का पता चला। तुकोगंज इलाके में निशांत (14) पिता संजय सिसौदिया निवासी पंचम की फेल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
जांचकर्ता एएसआई भंवरलाल सिरोखे ने बताया, वह निजी स्कूल में सातवी कक्षा में पढ़ाई करता था। पिता प्रिंटर रिपेयरिंग का काम करते है वही मां एक कपड़ो के शोरूम में काम करती है। दोपहर में घर पर निशांत, उसकी बहन नंदिनी व दादी रहती है। अक्सर दोनो भाई-बहन खेलते हुए लड़ाई कर लेते है। शनिवार दोपहर भी दोनो के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। दोनो को विवाद करते देख दादी ने निशांत को डांट दिया। इससे नाराज होकर वह कमरे में चला गया और दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद बहन जब उसे बुलाने गई तो निशांत ने दरवाजा नहीं खोला। काफी आवाज देने के बाद भी जब उसने जबाव नहीं दिया तो बहन ने आसपास रहने वाले रिश्तेदारो को बुलाया। उन्होंने जब कमरे का दरवाजा खोला तो वह फांसी पर मिला। लोग उसे फंदे से उतारकर एमवाय अस्पताल लाए। यहां पर उसे मृत घोषित किया गया। नंदिनी ने माता-पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी। परिजन उसका शव देखकर बिलख पड़े। उन्हें यकीन नहीं हुआ कि मामूली विवाद में बेटा फांसी लगा लेगा। एमवाय अस्पताल में उसका पोस्टमॉर्टम हुआ। तुकोगंज पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।

Home / Indore / बहन से कर रहा था विवाद, दादी ने डांटा तो लगाई फांसी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो