scriptगुंडे की हत्या के मुख्य आरोपी की बाइक जलाई | indore crime news | Patrika News
इंदौर

गुंडे की हत्या के मुख्य आरोपी की बाइक जलाई

लसूडिय़ा इलाके का मामला, दो फरार साथी शहर से बाहर भागे

इंदौरMay 26, 2019 / 09:19 pm

Chintan

crime

गुंडे की हत्या के मुख्य आरोपी की बाइक जलाई

इंदौर. लसूडिय़ा इलाके में गुंडे की हम्माली को लेकर विवाद में हत्या कर दी। घटना से नाराज परिजन ने मुख्य आरोपी के घर के बाहर खड़ी बाइक जला दी। हंगामे के चलते पुलिस ने लोगो को वहां से हटाया।
लसूडिय़ा इलाके में लोहामंडी में शनिवार दोपहर 1 बजे चाकू व कैंची से गुंडे ओमप्रकाश उर्फ बबलू चौबे (25) निवासी बजरंग नगर कांकड की हत्या कर दी गई थी। ओमप्रकाश पर करीब दस केस दर्ज है। लोहामंडी में हम्माली को लेकर उसका गोलू उर्फ विकास तिवारी निवासी राहुल गांधी नगर से विवाद चल रहा था। शनिवार को दोनो आमने सामने हुए तो विवाद हो गया। गोलू ने अपने भाई अक्षय तिवारी व साथी अमित पासवान के साथ मिलकर ओमप्रकाश की हत्या कर दी थी। गोलू को घटना के बाद पुलिस ने पकड़ लिया। जबकि अक्षय व अमित फरार हो गए। दोनो के घर पर ताला लगा है। उनके परिजन भी घटना के बाद से गायब है। पता चला है कि दोनो शहर से बाहर है। उनकी लोकेशन निकालकर पुलिस तलाश में जुटी है।
वही शनिवार को जब ओमप्रकाश का शव पोस्टमॉर्टम के बाद घर पहुंचा तो माहौल तनावपूर्ण हो गया। उसके घर से कुछ दूरी पर गोलू का घर है। गोलू के घर पर तो ताला लगा था लेकिन घर के बाहर उसकी बाइक खड़ी थी। ओमप्रकाश के अंतिम संस्कार के पहले परिजन ने बाइक में आग लगा दी। जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची। पानी डालकर पुलिस ने आग बुझाई लेकिन तब तक गाड़ी लगभग पूरी तरह जल गई। पुलिस मामले में गोलू से पूछताछ कर रही है। उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Home / Indore / गुंडे की हत्या के मुख्य आरोपी की बाइक जलाई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो