scriptसरपंच पर नशेड़ी ने किया हमला | indore crime news | Patrika News
इंदौर

सरपंच पर नशेड़ी ने किया हमला

भाई के जेल जाने से था नाराज

इंदौरMar 09, 2018 / 02:42 pm

अर्जुन रिछारिया

इंदौर. खुड़ैल में बीती रात सरपंच के साथ बदमाशों ने मारपीट की। बताया जाता है कि आरोपी कल नशे की हालत में उनके घर पर पहुंचा था। भाई के जेल जाने से नाराज आरोपी ने सरपंच से विवाद किया और उसे पीट दिया।
पुलिस के अनुसार घायल का नाम महेश पिता भागीरथ निवासी बावलिया खुर्द है। वह बावलिया के सरपंच हैं। कल उनके पास सतीश पिता मदनलाल, दीपक पिता राजेंद्र और सतीश का भांजा आए थे, जो नशे में थे।
उनके पास आकर विवाद करने लगे थे, जब उन्होंने समझाना चाहा तो बदमाशों ने उन्हें पीट दिया। आसपास के लोगों ने उन्हें बचाया और थाने ले आए। पुलिस घायल हालत में उन्हें अस्पताल लेकर आई थी। महेश ने बताया कि सतीश के भाई ने एक जमीन पर कब्जा कर लिया था। इस मामले में एसडीएम स्तर पर कार्रवाई हुई थी।
जब वह पेशी पर नहीं गया तो उसका वारंट निकला था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दो दिन पहले ही वह छूटकर आया है। इसी बात को लेकर सतीश उनसे नाराज था। कल शाम से ही आरोपी नशे की हालत में उन्हें खोज रहे थे। खेत से घर आते ही बदमाशों ने हमला कर दिया था। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर लिया है और कार्रवाई कर रही है।
जन्मदिन की पार्टी से लौटे व्यवसायी ने फांसी लगाई
दरवाजा तोडक़र परिजन ने बाहर निकाला खजराना में रहने वाले युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि वह पार्टी से लौटा था। इसके बाद घर पर कुछ विवाद हुआ और उसने फांसी लगा ली। परिजन को जब पता चला तो दरवाजा तोडक़र उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक देर हो गई थी।
पुलिस के अनुसार संजय पिता बंशीलाल (27) निवासी संजीवनी नगर के शव को पीएम के लिए भेजा गया है। उसे कल रात मृत अवस्था में अजय अस्पताल लेकर आया था। अजय ने बताया कि संजय की फोटो कॉपी की दुकान है। कल रात वह किसी परिचित के जन्मदिन की पार्टी में गया था। वहां से वापस लौटा और कुछ ही देर बाद कमरे में जाकर फांसी लगा ली। जब काफी देर तक बाहर नहीं आए तो परिजनों को शक हुआ।
इस पर दरवाजा तोड़ा गया तो वह फंदे पर लटके हुए थे। फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बताया जाता है कि पार्टी से आने के बाद पत्नी से विवाद हुआ और संभवत: इसी के चलते आत्महत्या की होगी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और जांच कर रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Home / Indore / सरपंच पर नशेड़ी ने किया हमला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो