scriptVIDEO: महिला थाने की तर्ज पर शुरु कर रहा था पुरुष थाना, पुलिस ने मारा दिया छापा | indore crime news, male police thana, vijay nagar area | Patrika News
इंदौर

VIDEO: महिला थाने की तर्ज पर शुरु कर रहा था पुरुष थाना, पुलिस ने मारा दिया छापा

विजय नगर पुलिस कर रही जांच, पीडि़त पुरुषो की शिकायत ली जाती

इंदौरJan 25, 2020 / 08:57 pm

Chintan

VIDEO: महिला थाने की तर्ज पर शुरु कर रहा था पुरुष थाना, पुलिस ने मारा दिया छापा

VIDEO: महिला थाने की तर्ज पर शुरु कर रहा था पुरुष थाना, पुलिस ने मारा दिया छापा

इंदौर. महिला थाने की तर्ज पर पुरुषो की शिकायत के लिए अनोखा पुरुष पुलिस थाना खोलने वाला युवक अभी गायब है। फोन पर उसने पुलिस से थाने आने की बात कही थी। बाद में मोबाइल ही बंद कर लिया।
विजय नगर इलाके के मालवीय नगर में शुक्रवार को पुलिस ने एक घर पर छापा मारा था। यहां रहने वाले महेश गुलहाने ने घर पर एक बोर्ड लगाया था। इस पर पुरुष थाना व पुरुष आयोग लिखा था। इस जानकारी के बाद विजय नगर व एमआईजी पुलिस ने यहां छापा मारा था। घर पर महेश नहीं मिला। उसके भाई से पुलिस ने पूछताछ की। पुरुष थाने के लिए घर पर फर्नीचर मौजूद था। घर से हांलाकि अभी कोई शिकायत या अन्य दस्तावेज नहीं मिले। यह बताया जा रहा है कि परिवार के लोगो की भी काफी समय से महेश से बातचीत नहीं है। वह ऐसी हरकते करता रहता है। उसका तेजाजी नगर में भी एक घर होने की जानकारी पर पुलिस पहुंची। यहां घर तो मिला लेकिन वहां कोई बोर्ड नहीं लगा था। पुलिस ने इस बोर्ड को हटवाया है। रात में पुलिस ने महेश से मोबाइल पर बात की थी। तब उसने थाने आने का कहा था। बाद में उसने मोबाइल बंद कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ करना चाहती है कि उसने पुरुष थाना क्यों शुरु किया था। जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएंगी।

Home / Indore / VIDEO: महिला थाने की तर्ज पर शुरु कर रहा था पुरुष थाना, पुलिस ने मारा दिया छापा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो