scriptकार से पीछा कर छेड़छाड़ करते मनचले, परिवार पहुंचा पकडऩे तो फिर इस तरह भाग निकले | indore crime news, tilak nagar area, eve teasing | Patrika News
इंदौर

कार से पीछा कर छेड़छाड़ करते मनचले, परिवार पहुंचा पकडऩे तो फिर इस तरह भाग निकले

तिलक नगर इलाके की घटना, जबरन कर रहे थे कार में बैठाने की कोशिश
 

इंदौरFeb 09, 2020 / 10:51 pm

Chintan

मनचला

मनचला

इंदौर. बेटी को स्कूल छोडऩे जाने पर महिला के साथ कार सवार छेड़छाड़ करते। तीन-चार दिन तक यह सिलसिला चलता रहा तो महिला ने परिवार को घटना बताई। परिवार ने युवकों को रंगेहाथ पकडऩे की योजना बनाई। परिवार के लोग उन्हें पकड़ पाते इसके पहले वे भाग निकले।
तिलक नगर पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर कार (एमपी.09-सीपी.0563) के चालक व साथी के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज किया। इलाके में रहने वाली महिला अपनी बेटी को स्कूल छोडऩे रोज सुबह घर से निकलती थी। तीन-चार दिन से एक कार सवार उसका पीछा कर छेड़छाड़ करते। महिला को लेकर गलत कमेंट्स भी करते। रोजाना जब कार सवार यह हरकत करने लगे तो महिला ने अपने पति व ससुराल वालों को घटना बताई। तब उन्होंने योजना बनाई कि युवकों को रंगेहाथ पकडने की योजना बनाई। शुक्रवार को रोज की तरह महिला अपनी बेटी को स्कूल छोडऩे के लिए निकली। उसके पीछे पति, देवर व अन्य परिजन भी थे। जैसे ही महिला बस स्टॉप पहुंची तो कार सवार युवक वहां आ धमके। वे लोग महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगे। महिला को जबरन उन्होंने कार में बैठाने की कोशिश भी की। यह देखकर परिजन वहां आ गए। उन्हें देखकर युवकों के होश उड़ गए। तब कार लेकर वे मौके से भाग निकले। उनकी कार का नंबर परिवार ने देख लिया। घटना के बाद परिवार ने तिलक नगर थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
जांचकर्ता हैड कांस्टेबल रणवीर सिंह राठौर ने बताया कि कार निपानिया निवासी आदित्य के नाम पर रजिस्टर्ड है। पुलिस जब आरटीओ की बेवसाइट से कार की जानकारी निकाल घर पहुंची। घर पर ताला लगा मिला। बतातें है कि परिवार के लोग घर से गायब है। पुलिस पता कर रही है कि घटना के समय कार में कौन लोग मौजूद थे। परिवार से उनकी जानकारी ली जाएगी।

Home / Indore / कार से पीछा कर छेड़छाड़ करते मनचले, परिवार पहुंचा पकडऩे तो फिर इस तरह भाग निकले

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो