तुकोगंज पुलिस ने राशिका जूनवाल (23) निवासी पंचम की फेल की रिपोर्ट पर चेतराम डंडेरवाल, अरविंद डंडेरवाल, किरण डंडेरवाल, जीजा राम वर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया। राशिका ने लखन जूनवाल के साथ प्रेम विवाह किया। यह बात राशिका के परिवार को पंसद नहीं आई। वे उसके ससुराल का पता कर रहे थे। शनिवार को जानकारी मिलने पर परिजन वहां पहुंच गए। घर में घुसते ही उन्होंने शादी को लेकर नाराजगी जताई। वे लोग लखन व परिवार के लोगो को गाली गलौज करने लगे। जब उन्हें समझाने की कोशिश की तो उन्होंने राशिका व लखन के साथ मारपीट शुरु कर दी।
लखन को कंधे, आंख व हाथ में चोट आई। बीच बचाव करने आए देवर पंकज व सास रामप्यारी बाई के साथ भी मारपीट की गई। हंगामे के चलते आसपास के लोग आ गए। उन्होंने बीच बचाव कर दोनो पक्षों को अलग किया। लोगो के इक_ा होने के चलते आरोपी धमकी देते हुए वहां से चले गए। घटना के बाद फरियादी ने तुकोगंज थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी है।