scriptइंदौर में नाचती दिखेंगी श्रीदेवी | indore ganeshotsav Jhanki | Patrika News
इंदौर

इंदौर में नाचती दिखेंगी श्रीदेवी

मैं नागिन, तू सपेरा… पर श्रीदेवी के लिए श्रद्धाजंलि होगी राजकुमार मिल की झांकी

इंदौरSep 20, 2018 / 10:47 am

Pawan Rathore

jhanki indore

इंदौर में नाचती दिखेंगी श्रीदेवी

इंदौर।
राजकुमार मिल की झांकी में इस बार श्रीदेवी को श्रद्धांजलि के रूप में बनाई जा रही है। झांकी की थीम श्रीदेवी की फेसम फिल्म नगीना के एक गाने पर है, जिसमें श्रीदेवी को बीन की धुन पर डांस करते दिखाया गया है। 1990 के दशक में यह गाना काफी फेमस हुआ था। मिल की इस झांकी में श्रीदेवी को इसी गाने पर डांस करते दिखाया गया है।
अनंत चतुर्दशी समारोह में निकलने वाली झांकियां अलग-अलग मिलों में तैयार हो रही हैं। इस बार धार्मिकता के साथ किसी ने सामाजिक संदेश तो किसी ने मनोरंजन को तरजीह दी है। इसी कड़ी में राजकुमार मिल की दोनों झांकियों में मनोरंजन को स्थान दिया गया है। पहली झांकी तो श्रीदेवी के गाने और डांस पर है और दूसरी झांकी सर्कस पर है।
दोनों ही झांकियों की खासियत यह है कि फिल्म जगत की बड़ी हस्तियों को स मान दिया गया है। श्रीदेवी के गाने मैं नागिन तू सपेरा की थीम पर तैयार की गई इस झांकी में करीब एक दर्जन कलाकार बीन बजाते चलेंगे और श्रीदेवी की डमी को उस पर डांस करते दिखाया जाएगा। इस गाने को चलित स्टेज पर उतारने के लिए कलाकार खूब मेहनत कर रहे हैं। ट्राले पर गाने की पूरी थीम को साकार किया जा रहा है।
मेरा नाम जोकर पर है दूसरी झांकी
राजकुमार मिल की दूसरी झांकी राजकपूर की फिल्म मेरा नाम जोकर से प्रेरित होकर बनाई जा रही है। इस झांकी में सर्कस को ट्राले पर उतारने की कोशिश की जा रही है। जोकरों की पूरी टीम मनोरंजन करते हुए चलेगी और आगे एक हाथी पर बैठा जोकर दर्शकों को हंसाएगा, गुदगुदाएगा। झांकी समिति के कैलाशचंद्र ठाकुर ने बताया कि झांकी खासकर बच्चों को काफी पसंद आएगी।
सुनने को मिलेंगे तरुण सागर के कड़वे वचन
मालवा मिल समिति तीन झांकियां बना रहा है। पहली झांकी में जैन संत तरुण सागर को दिखाया जायेगा। उनका हाल ही में निधन हुआ। मालवा मिल की झांकी के जरिए उन्हें फिर से दर्शकों से रूबरू करवाने की कोशिश की जाएगी। इस झांकी में मुनि तरुण सागर एक बार फिर प्रवचन देते नजर आएंगे और दर्शकों को उन्हीं की आवाज में उनके कड़वे वचन सुनने को मिलेंगे।
– मिल की दूसरी झांकी राधा-कृष्ण के प्रेम पर आधारित है, जिसमें राधा प्रेम रतन धन पायो पर कृष्ण के साथ नृत्य करती नजर आएंगी।
– मिल की तीसरी झांकी भारत की अखंड एकता पर आधारित है। इसमें भारत माता चारों धर्मों को साथ लेकर रथ पर चलती नजर आएंगी।
इंदौर में देखो डिज्नी वल्र्ड
हुकुमचंद मिल भी तीन झांकियां दिखाएगा। इसमें पहली झांकी में डिज्नी वल्र्ड को साकार किया गया है। डिज्नी वल्र्ड की झलक दिखाने वाली यह झांकी बच्चों को मन मोह लेगी, इसी उ मीद के साथ कलाकार रात-दिन मेहनत में जुटे हैं।
– दूसरी झांकी गौमाता संरक्षण पर है। इसमें गाय की उत्पत्ति, उसका महत्व और गाय के उत्पाद, हमारे लिए कैसे उपयोगी हैं, इसे दिखाया गया है।
– तीसरी झांकी में राजकुमार बैंड लाइव पर्फोमेंस देते हुए चलेगा।
झांकी में दिखेगा गणेश उत्सव
कल्याण मिल की पहली झांकी गणेश उत्सव पर ही आधारित है। इंदौर में मनाए जाने वाले गणेश उत्सव और विसर्जन समारोह इस झांकी में नजर आएगा।
– मिल की दूसरी झांकी गंगा अवतरण पर है। इसमें गंगा के पृथ्वी पर आने और भगवान शिव द्वारा उसे अपनी जटाओं में धारण करने की घटना को दिखाया जाएगा।
– मिल की तीसरी झांकी अभी बनना तय नहीं हुई, लेकिन आर्थिक मदद मिली तो बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर यह झांकी बनाई जाएगी।

Home / Indore / इंदौर में नाचती दिखेंगी श्रीदेवी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो