script21 दिन काटती रही थानों के चक्कर, तब दर्ज हुआ अपहरण का केस | Indore- Kidnapping form auto | Patrika News
इंदौर

21 दिन काटती रही थानों के चक्कर, तब दर्ज हुआ अपहरण का केस

ऑटो चालक ने किया था नाबालिग का अपहरण: आरोपी और दो साथियों की तलाश

इंदौरOct 20, 2019 / 07:01 pm

jay dwivedi

21 दिन काटती रही थानों के चक्कर, तब दर्ज हुआ अपहरण का केस

21 दिन काटती रही थानों के चक्कर, तब दर्ज हुआ अपहरण का केस

इंदौर. अपहरण और छेड़छाड़ के बाद एक नाबालिग पीडि़ता केस दर्ज कराने के लिए कई थानों के चक्कर काटती रही। 21 दिन बाद एक थाने पर जीरो पर कायमी कर ली गई। जांच में पता चला, घटना राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र की है। टीआइ सुनील शर्मा ने बताया, विजय नगर क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग की शिकायत पर अज्ञात ऑटो चालक व उसके दो साथी पर शुक्रवार को छेड़छाड़ व अपहरण की धारा में केस दर्ज किया गया। पीडि़ता 28 सितंबर की रात द्वारकापुरी थाना क्षेत्र से घर के लिए निकली। ऑटो चालक ने सवारी के बहाने उसे ऑटो में बैठाया। इसके बाद अपहरण कर ले गया। रास्ते में दो साथियों के साथ मिलकर छेड़छाड़ की। पीडि़ता ने विरोध किया तो आरोपी उसे छोड़कर भाग निकले। विजय नगर पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर जीरो पर कायमी की। जांच में फूटी कोठी व द्वारकापुरी के आसपास वारदात की बात सामने आई, जबकि पीडि़ता ने द्वारकापुरी से विजय नगर थाना क्षेत्र के बीच वारदात होना बताया है। घटना की जांच कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
इंदौर की सड़कों पर ऑटो चालकों ने कहर सा मचा रखा है। इनमें से अधिकांश ट्रैफिक नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाते नजर आते हैं। कई तो ऐसे हैं जो ढेरों ई-चालान बनने के बावजूद सिग्नल तोडऩे से बाज नहीं आते। इनका बुरा व्यवहार भी अब नगारिकों को डराने लगा है। महिलाएं और युवतियां इनमें बैठने से कतराने लगी हैं। 

Home / Indore / 21 दिन काटती रही थानों के चक्कर, तब दर्ज हुआ अपहरण का केस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो