scriptइंदौर में फिर पथराव, नगर निगम कर्मियों पर फेंके पत्थर, मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स | indore latest Stone pelting on municipal personnel news in hindi | Patrika News
इंदौर

इंदौर में फिर पथराव, नगर निगम कर्मियों पर फेंके पत्थर, मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स

बक्षी बाग इलाके में निगमकर्मियों पर पथराव…

इंदौरApr 05, 2020 / 01:51 pm

KRISHNAKANT SHUKLA

unnamed.jpg

इंदौर : कोरोनावायरस का प्रकोप इंदौर में तेजी से फैल रहा है। इस दौरान बक्षी बाग इलाके में कई दिनों से मछलियां बेची जा रही हैं। रविवार को नगर निगम की टीम बक्षी बाग इलाके में कार्रवाई करने पहुंची थी, इस दौरान कुछ लोगों ने निगम की टीम का विरोध शुरू कर दिया। लोगों ने कार्रवाई कर रहे निगमकर्मियों को भगाने के लिए गाली-गलौज और पथराव शुरू कर दिया। हालांकि बाद में पुलिस फोर्स के आने के बाद मामला शांत हो सका।

महिला ने निगमकर्मियों पर लगाया आरोप

यहां रहने वाली महिलाओं ने आरोप लगाया है कि बक्षी बाग के अंदर मछलियां और सब्जियां खुलेआम बिक रही हैं। नगर निगम कर्मचारी यहां कार्रवाई करने आये थे। महिला ने आरोप लगाया कि कर्मचारी खुद इसमें लिप्त हैं। कार्रवाई में चुनिंदा लोगों पर ही कार्रवाई की गई। जो यह सब कर रहे हैं उन पर कार्रवाई नहीं की गई।

पहले स्वास्थ्य कर्मियों पर हुआ था पथराव

बीते बुधवार को टाटपट्टी बाखल के रहवासियों की कोरोना स्क्रीनिंग के लिए गए डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ के साथ टाटपट्टी बाखल क्षेत्र में बदतमीजी की गई, उन पर पथराव भी किया गया था। जिसके बाद टाटपट्टी बाखल में हुई घटना की कलेक्टर मनीष सिंह ने कड़ी निंदा की है। टाट पट्टी बाखल में मेडिकल टीम पर पत्थर बरसाने वाले 13 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। घटना के फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की।

Home / Indore / इंदौर में फिर पथराव, नगर निगम कर्मियों पर फेंके पत्थर, मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो