scriptदीदी को देना था सरप्राइज, पुलिस ने की मासूम की मदद | Innocent kid wants to surprise Didi, police helped | Patrika News
इंदौर

दीदी को देना था सरप्राइज, पुलिस ने की मासूम की मदद

– नादिया नगर का मामला : बच्चे का मन रखने को केक लेकर घर पहुंचे पुलिसकर्मी । एक छोटे भाई ने बड़ी बहन के जन्मदिन पर उसे सरप्राइज देने के लिए पुलिस की मदद मांगी। घर के सामने से निकले पुलिसकर्मियों से जब उसने मदद के लिए कहा तो वे सहर्ष तैयार हो गए। केक का इंतजाम किया और एक छोटी सी बर्थडे पार्टी हो गई।

इंदौरMay 30, 2020 / 10:16 am

Manish Yadav

दीदी को देना था सरप्राइज, पुलिस ने की मासूम की मदद

दीदी को देना था सरप्राइज, पुलिस ने की मासूम की मदद

इंदौर। लॉक डाउन के दौरान पुलिस से जन्मदिन से लेकर विवाह की सालगिरह मनाने के लिए मदद मांगी जा रही है। पुलिस भी हरसंभव प्रयास कर मदद कर रही है। ऐसा ही एक मामला नादिया नगर में देखने को मिला। जब एक छोटे भाई ने बड़ी बहन के जन्मदिन पर उसे सरप्राइज देने के लिए पुलिस की मदद मांगी। घर के सामने से निकले पुलिसकर्मियों से जब उसने मदद के लिए कहा तो वे सहर्ष तैयार हो गए। केक का इंतजाम किया और एक छोटी सी बर्थडे पार्टी हो गई।
एमआईजी थाना क्षेत्र के नादिया नगर में रहने वाले सोमू की बड़ी बहन ईशू (ऐश्वर्या) पंवार का आज जन्मदिन है। वैसे तो हर साल वह अपनी बहन के जन्मदिन को धूमधाम से मनाता है, लेकिन इस बार लॉक डाउन के चलते वह कुछ प्लान नहीं कर पाया। आसपास की दुकानें व मार्केट बंद होने के कारण वह परिवार की भी मदद नहीं ले सकता था। उसने पेपर में पढ़ा था कि पुलिस जन्मदिन मनाने में मदद कर रही है। इस पर उसने भी पुलिस से मदद लेने का विचार किया। इस पर उसने कल घर के सामने से निकले आरक्षक गोविंद द्विवेदी और प्रधान आरक्षक अनिल पाटिल को रोका। पहले पुलिसकर्मियों को लगा कि बच्चे को कोई परेशानी होगी, लेकिन जब उसने बताया कि ३0 मई को उसकी ईशू दीदी का जन्मदिन है और लॉक डाउन के चलते वह कुछ नहीं कर पाने के कारण परेशान है। वह इस मौके पर उसे सरप्राइज देना चाहता है। इस पर दोनों पुलिसकर्मी उसकी मदद को तैयार हो गए। आसपास में तलाश कर केक और दूसरी चीजों का इंतजाम किया और यह सब लेकर दोनों पुलिसकर्मी सोमू के पास घर जा पहुंचे। उसे न सिर्फ केक दिया, बल्कि गिफ्ट के रूप में पूरे परिवार के लिए मॉस्क और सैनिटाइजर भी दिए। इसके बाद सोमू ने केक काटकर बड़ी बहन का जन्मदिन मनाया। छोटे भाई से मिले इस सरप्राइज से ईशू भी आश्चर्यचकित रह गई। परिजन व आस-पड़ोसियों ने पुलिस के इस काम की सराहना की और सभी को धन्यवाद दिया।

Home / Indore / दीदी को देना था सरप्राइज, पुलिस ने की मासूम की मदद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो