scriptजन्माष्टमी : इस शहर में आज फूटेगी प्रदेश की सबसे बड़ी इनामी मटकी | jamnashtami news, matki fod ayojan | Patrika News
इंदौर

जन्माष्टमी : इस शहर में आज फूटेगी प्रदेश की सबसे बड़ी इनामी मटकी

-51000 का रखा गया है इनाम, जन्माष्टमी के मौके पर सोमवार को मप्र की सबसे बड़ी इनामी मटकी फोड़ी जाएगी।
 

इंदौरSep 03, 2018 / 12:58 pm

सुधीर पंडित

matki fod ayojan

जन्माष्टमी के मौके पर आज प्रदेश की सबसे बड़ी इनामी मटकी फूटेगी

इंदौर. जन्माष्टमी के मौके पर सोमवार को मप्र की सबसे बड़ी इनामी मटकी फोड़ी जाएगी। साम्प्रदायिक सदभाव की मिसाल भी पेश होगी। हिंदू-मुस्लिम युवा मिलकर मटकी फोड़ेंगे।

संस्था सृजन अध्यक्ष कमलेश खंडेलवाल, संयोजक गोविंद गोयल ने बताया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन सागर ज्यूस के सामने गोराकुंड पर होने वाली इंदौर की सबसे पुरानी 11 वर्षो से मटकी फोड़ का आयोजन हो रहा है। इस आयोजन के लिए शहर की 16 टीमें शामिल हो रही हैं। इस बार आयोजन स्थल पर दो मटकी बन रही हैं जिसमें बड़ी मटकी पर 51000 और छोटी मटकी पर 1500 रुपए का इनाम रखा गया है। आयोजन स्थल पर आगंतुकों के लिए भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े सवाल जवाब कर इनामी प्रतियोगिता भी होगी। छोटे बच्चों और महिलाओं के लिए भी प्रतियोगिता कराई जाएगी। रात 9 बजे से मटकी फोड़ का आनंद लेने हजारों की संख्या में भक्त मौजूद रहेंगे। रात्रि १२ बजे डीजे और ढोल-मंजीरे बजाकर माता-बहनें और युवाओं की टोली नाचते गाते जन्म की मंगल कामना गीत गाएंगे। माखन-मिश्री का प्रसाद बांटा जाएगा।
शोभायात्रा में शामिल होगी फिल्म अभिनेत्री

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर यादव समाज द्वारा निकाली जाने वाली भव्य शोभायात्रा में बॉलीवुड अभिनेत्री कनक यादव शामिल होंगी। शोभायात्रा में हिस्सा लेने इंदौर आई अभिनेत्री कनक यादव ने आज खजराना गणेश मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। यात्रा प्रभारी अमित यादव, मोहित हेमंत यादव ने यह जानकारी दी। जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिरों में दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। इस्कॉन मंदिर व यशोदा माता मंदिर पर ट्रैफिक व्यवस्था सुबह से की जाएगी। मंदिरों के आसपास वाहन पार्किंग पर प्रतिबंध रहेगा, पार्किग की व्यवस्था की गई है।
जन्माष्टमी की भव्य शोभायात्रा भी निकलेगी। जिसमें यादव अहीर समाज के दो दर्जन से अधिक संगठनों की भागीदारी में हजारों समाजजन शामिल होंगे। जिला यादव अहीर समाज केंद्रीय समिति द्वारा गणपति चौराहा से जेल रोड, श्रम शिविर तक जन्माष्टमी चल समारोह निकाला जाएगा। चांदी के रथ पर राधा-कृष्ण विराजेंगे और रथ को महिलाएं खीचेंगी। पहली बार महिलाओं के हाथ में आयोजन की कमान होगी। यादव महासभा एवं समाज के २५ से अधिक संगठन इस शोभायात्रा में शामिल होंगे।

Home / Indore / जन्माष्टमी : इस शहर में आज फूटेगी प्रदेश की सबसे बड़ी इनामी मटकी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो