scriptकर्मवीर : कोरोनावायरस से लड़ने पायलट ने रद्द की शादी, 100 से अधिक का रेस्क्यू कर पहुंचाया हॉस्पिटल | Karmvir awards: Pilot canceled marriage to fight coronavirus | Patrika News
इंदौर

कर्मवीर : कोरोनावायरस से लड़ने पायलट ने रद्द की शादी, 100 से अधिक का रेस्क्यू कर पहुंचाया हॉस्पिटल

108 एंबुलेंस पर 12 दिन से 24 घंटे कर रहे ड्यूटी

इंदौरApr 07, 2020 / 03:11 pm

KRISHNAKANT SHUKLA

karmveer_patrika.jpg

कर्मवीर : कोरोनावायरस से लड़ने पायलट ने रद्द की शादी, 100 से अधिक का रेस्क्यू कर पहुंचाया हॉस्पिटल

इंदौर : कोरोना वायरस के खिलाफ जंग जीतने के लिए शहर में 108 एंबुलेंस पर डॉक्टर, पायलट और स्टाफ 24 घंटे ड्यूटी दे रहे हैं। इनमें एक कर्मवीर ऐसा भी है, जिसने अपनी शादी तक रद्द कर दी। शहर की करीब 16 (108 एंबुलेंस) कोरोना पॉजिटिव मरीजों की सेवा में जुटी है। रविवार को आजाद नगर क्षेत्र में ड्यूटी दे रही। 108 एंबुलेंस के स्टाफ से चर्चा की डॉक्टर, पायलट और अन्य कर्मचारी लगातार ड्यूटी के चलते घर नहीं जा रहे हैं।

26 को होने वाली शादी रद्द

एंबुलेंस के पायलट अरविंद पाटीदार ने बताया वे मूलतः ग्राम का नारदी उज्जैन के रहने वाले हैं। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में लगातार 12 दिन से ड्यूटी कर रहे हैं। पाटीदार बोले इस मुश्किल घड़ी में पीड़ित मरीजों की जान बचाना ही पहला धर्म है। इसी कारण मैंने 26 अप्रैल को होने वाली अपनी शादी रद्द कर दी। कोरोना की जंग जीतने के बाद अगले वर्ष शादी करने का निर्णय लिया है। उनके इस निर्णय से एंबुलेंस स्टाफ आत्मबल बढ़ा है।

100 मरीजों का कर चुके रेस्क्यू

108 एंबुलेंस पर तैनात डॉ प्रदीप चौधरी, पायलट संजय मंडलोई, टेक चंद्र यादव भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। डॉक्टर चौधरी ने बताया 2 सप्ताह से घर नहीं गए हैं। टीम के साथ रेस्क्यू किया है। उनकी टीम खजराना, रानीपुरा के कोरोना मरीजों को अरबिंदो और एमवाय हॉस्पिटल में भर्ती कर चुकी है। खजराना और रानीपुरा के कोरोना संदिग्ध को अस्पताल पहुंचाया है। यहां मदद करने की बजाय संदिग्ध साथ चलने से इंकार कर रहे थे। डॉक्टर ने संदिग्ध के परिवार को समझाइश दी। इसके बाद सभी संदिग्ध उपचार के लिए हॉस्पिटल गए।

Home / Indore / कर्मवीर : कोरोनावायरस से लड़ने पायलट ने रद्द की शादी, 100 से अधिक का रेस्क्यू कर पहुंचाया हॉस्पिटल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो