scriptपांच महीने साथ रहकर दर्ज करवाया बलात्कार का केस | live in relationship rap case | Patrika News
इंदौर

पांच महीने साथ रहकर दर्ज करवाया बलात्कार का केस

लिव इन में रहे एक युवक के खिलाफ युवती ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कराया

इंदौरFeb 17, 2019 / 11:17 am

Lakhan Sharma

rape case rajasthan

ladki ka medical test

इंदौर।
लिव इन में रहे एक युवक के खिलाफ युवती ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कराया है। पांच महीने साथ रहने के बाद युवती ने आरोप लगा दिया कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। बाद में शादी करने से मना कर दिया। पुलिस ने युवके के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

शादी का झांसा दिया और कई बार शारीरिक संबंध बनाए

युवती प्रभातम कॉलोनी बेटमा की रहने वाली है। उसने पुलिस को बताया की मिथुन पिता भगवान सिंह ग्राम खेड़ा थाना सागौर जिला धार से उसकी दो साल से पहचान है। युवती का कहना है कि मिथुन ने इस दौरान उसे शादी का झांसा दिया और कई बार शारीरिक संबंध बनाए। करीब पांच महीने दोनों लिव इन रिलेशनशिप में भी रहे। वह लगातार संबंध बनाता रहा। बाद में शादी के लिए मना कर दिया, तो वह पुलिस के पास आई। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो