सर्च के दौरान टीम को उक्त भवन के अलावा और कई भवन, प्रॉपर्टी तथा फार्म हाउस होने की पुख्ता जानकारी मिली है। शुरुआती तौर पर घर से करीब 50 हजार नकदी, 45 तोला सोना, लगभग 1 किलो चांदी, कई लक्जरी गाडिय़ां मिलीं। साथ ही संपत्ति के दस्तावेज, बैक खातों और लॉकर्स की जानकारी भी मिली है। यह भी पता चला कि बाली ने हाल ही में अपने घर के सामने एक अन्य मकान 1/5 उषागंज खरीदा था। देव गुराडिय़ा में एक फॉर्म हाउस है। यहां भी लोकायुक्त टीम पहुंची। लोकायुक्त पुलिस की 35 सदस्यों की टीम अलग-अलग स्थानों पर एक साथ कार्रवाई कर रही है।
भाजपा नेता की पत्नी होने का नुकसान इधर यह जानकारी मिली है कोमल भाजपा के नेता अशोक पटेल बाली की पत्नी हैं। अशोक पटेल ने आरोप लगाया कि कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है। चुनाव के दौरान उन्होंने पार्टी का काम बढ़-चढक़र किया। इसी का बदला लेने के लिए मुख्यमंत्री के इशारे पर यह कार्रवाई की गई है। उनकी और पत्नी की छवि साफ-सुथरी है और लोकायुक्त को यहां से ऐसा कुछ नहीं मिलेगा, जिसके लिए उन पर किसी तरह के आरोप लगाए जा सकें। यह भी माना जा रहा है कि चुनाव के पहले मुख्यमंत्री कमल नाथ के करीबियों पर आयकर विभाग की कार्रवाई के बाद भाजपा नेताओं से जुड़े अफसर निशाने पर हैं।