scriptतेज हुई उपचुनाव की ‘जंग’ : सरकार गिराने वाले सिंधिया समेत 22 विधायकों को कांग्रेस ने भेजी चूड़ियां | Loktantra bachao abhiyaan Sends Bangles to jyotiraditya and 22 mla | Patrika News

तेज हुई उपचुनाव की ‘जंग’ : सरकार गिराने वाले सिंधिया समेत 22 विधायकों को कांग्रेस ने भेजी चूड़ियां

locationइंदौरPublished: Jun 15, 2020 10:46:12 pm

Submitted by:

Shailendra Sharma

मध्यप्रदेश में उपचुनाव की जंग तेज हो गई है, दिग्विजय पर हुई FIR के बाद कांग्रेस ने शुरु किया ‘लोकतंत्र बचाओ अभियान’

news

इंदौर. मध्यप्रदेश में उपचुनाव ( by-election ) को लेकर सियासत दिन ब दिन तेज होती जा रही है। दिग्विजय सिंह ( digvijay singh ) पर FIR दर्ज होने के बाद कांग्रेस बीजेपी पर ज्यादा आक्रामक हो गई। सोमवार को कांग्रेस ( Congress ) ने ‘लोकतंत्र बचाओ अभियान’ की शुरुआत की और बीजेपी पर बड़ा निशाना साधा। कांग्रेस ने ‘लोकतंत्र बचाओ अभियान’ की शुरुआत करते हुए प्रदेश की कमलनाथ सरकार ( kamalnath ) को गिराने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके 22 समर्थक विधायकों को चूड़ियां भेजी हैं जिसे लेकर एक बार फिर प्रदेश की सियासत गर्मा गई है।

 

rakesh_singh.jpg

congress

उपचुनाव वाली सीटों पर ले जाकर सौंपेगें चूड़ियां
प्रदेश कांग्रेस के सचिव राकेश सिंह ने अभियान की शुरुआत करते हुए ये भी बताया कि जिन विधायकों ने कांग्रेस को धोखा दिया है उन्हें उन्हीं की विधानसभा में जाकर ये चूड़ियां कांग्रेस कार्यकर्ता और गांधीवादी विचारक भेंट करेंगे। कोरियर के जरिए भी बिकाऊ विधायकों तक चूड़ियां पहुंचाई जाएंगी। कांग्रेस सोशल मीडिया पर भी अभियान चलाएगी और जनता से अपील करेगी कि सिंधिया समेत पार्टी छोड़कर जाने वाले विधायकों का बहिष्कार करे क्योंकि वो किसी के भरोसे के लायक नहीं हैं।

 

मंत्री सिलावट का कांग्रेस पर पलटवार
कांग्रेस के लोकतंत्र बचाओ अभियान चलाने पर मध्यप्रदेश के जल संसाधन मंत्री और सिंधिया समर्थक तुलसी सिलावट ने पलटवार किया है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पहले खुद को तो बचा ले फिर लोकतंत्र को बचाने की बात करे। सिलावट ने कहा कि कांग्रेस की सरकार खुद उसके घमंड के कारण गिरी है। वचनपत्र में जो वादे प्रदेश की जनता से कांग्रेस ने किए थे उन्हें सरकार में आने के बाद कांग्रेस भूल गई थी। बता दें कि तुलसी सिलावट भी सिंधिया समर्थक हैं और उन्होंने भी सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने के बाद पार्टी से इस्तीफा देते हुए बीजेपी ज्वाइन की थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो