scriptइलेक्ट्रॉनिक कंपनी का मैनेजर फर्जी ई-मेल आइडी से सेल्स मैनेजर और महिलाकर्मी को कर रहा था बदनाम | manager make fake email id | Patrika News
इंदौर

इलेक्ट्रॉनिक कंपनी का मैनेजर फर्जी ई-मेल आइडी से सेल्स मैनेजर और महिलाकर्मी को कर रहा था बदनाम

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर चुका अश्लील पोस्ट, ई-मेल एनालिसिस में धराया
 

इंदौरMay 22, 2019 / 09:08 pm

Krishnapal Chauhan

इलेक्ट्रॉनिक कंपनी मैनेजर को साथी महिला और पुरुष कर्मचारी को बदनाम करने के आरोप में गिरफ्तार कर आइटी एक्ट में केस दर्ज किया है। क्राइम ब्रांच ने शातिर आरोपी को ई-मेल आइडी एनालिसिस इंवेस्टिगेशन के माध्यम से पकड़ा, तो उसकी साजिश का खुलासा हुआ। वह दोनों कर्मचारियों को अफसरों के समक्ष बदनाम कर उन्हें नौकरी से निकलवाना चाहता था।

एएसपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि पुरुष कर्मचारी और महिला कर्मचारी ने शिकायत की थी कि कोई व्यक्ति फर्जी ई-मेल आइडी से उन्हें लेकर अश्लील मैसेज वायरल कर बदनाम कर रहा है। ई-मेल एनालिसिस के आधार पर कंपनी के पोस्ट मैनेजर आरोपी आनंद अस्टेकर निवासी महालक्ष्मी नगर को गिरफ्तार किया है। आनंद ने कंपनी में रहते हुए वहीं काम करने वाले आशुतोष और एक महिला कर्मचारी के नाम से जीमेल पर फर्जी ई-मेल आइडी बनाई। उक्त ई-मेल आईडी से उनके चरित्र के संबंध में अधिकारियों को ई-मेल किए। इसमें उसने महिला सहकर्मी से अवैध संबंध बताए। यह जानकारी आशुतोष की पत्नी तक पहुंची तो घर में विवाद होने लगे। रिश्ता टूटने तक की नौबत आ गई। कंपनी में उसकी प्रतिष्ठा धक्का लगा तो वह मानिसक रूप से परेशान रहने लगा। आरोपी आनंद ने इसी तरह महिला कर्मचारी को भी बदनाम किया। उसके नाम की फर्जी ई मेल आईडी बनाकर कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों को मेल किया कि उसके साथी कर्मचारी से अवैध संबंध हैं। ईमेल में आनंद ने लिखा कि महिला कंपनी में उच्च पद प्राप्त करने के लिए सेल्स मैनेजर को प्रेम जाल में फंसाकर लाभ अर्जित करना चाहती है।
फेसबुक पर भी फर्जी प्रोफाइल बनाई
महिला कर्मचारी ने यहर भी शिकायत की कि कोई व्यक्ति फर्जी फेसबुक आईडी से कंपनी के सेल्स मैनेजर और उसके फोटो का गलत इस्तेमाल कर रहा है। उक्त आईडी से अश्लील पोस्ट हो रहे हैं। दोनों के बीच अवैध संबंध की अफवाह फैलाई जा रही है। क्राइम ब्रांच ने फर्जी ईमेल आईडी, फेसबुक आईडी व आईपी एड्रेस को जांच में शामिल किया तो आरोपी का पता चला। आरोपी कंपनी में पोस्ट मैनेजर के पद पर है। उसकी ६० हजार प्रतिमाह सैलरी है। २००८ से वह कंपनी में कार्यरत है। भोपाल, मुंबई के बाद वह इंदौर में नौकरी कर रहा है।

Home / Indore / इलेक्ट्रॉनिक कंपनी का मैनेजर फर्जी ई-मेल आइडी से सेल्स मैनेजर और महिलाकर्मी को कर रहा था बदनाम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो