scriptVIDEO : मंडी प्रशासन ने गेट बंद किया, गेहूं चना लेकर पहुंचे किसान भडक़े | Mandi administration closed the gate, farmers flock with wheat gram | Patrika News
इंदौर

VIDEO : मंडी प्रशासन ने गेट बंद किया, गेहूं चना लेकर पहुंचे किसान भडक़े

मंडी प्रशासन ने गेट बंद किया, गेहूं चना लेकर पहुंचे किसान भडक़े

इंदौरMar 08, 2019 / 01:34 pm

हुसैन अली

kisan

VIDEO : मंडी प्रशासन ने गेट बंद किया, गेहूं चना लेकर पहुंचे किसान भडक़े

इंदौर. गेहूं-चने की फसल मंडी में आने के बाद किसान-व्यापारी-मंडी प्रशासन के बीच विवादों का दौर शुरू हो गया। गुरुवार गेहूं-चना लेकर पहुंचे किसानों की बढ़ती संख्या देखते हुए मंडी प्रशासन ने सुबह 11.30 बजे ही गेट बंद कर दिया, इसके बाद किसान भडक़ गए। मंडी गेट पर ही धरना देकर बैठ गए। नाराज किसानों ने छावनी गेट पर भी जमकर नारेबाजी और हंगामा किया।
बताया जा रहा है, सारा मामला नकद भुगतान और हम्मालों की सुबह 9 से रात 9 बजे तक काम करने की चेतावनी के बाद बिगड़ा। प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद किसान और व्यापारी माने और व्यवस्था को बहाल किया। अनाज व्यापारी संघ ने बैठक कर 9 से 11 बजे तक नीलामी और 2 बजे तक तुलवाई का निर्णय लिया है। उधर, इंदौर अनाज मंडी संघ के अध्यक्ष मनोज काला व मंत्री सुनील जैन शाह ने कहा, हम्माल संघ के एक तरफा निर्णय ने मुश्किल बढ़ा दी है। पहले नीलामी देर तक होती थी, शाम तक तुलाई करते थे। अब काम की समय सीमा तय होने से परेशानी आएगी, इसलिए निर्धारित संख्या में ही खरीदी की जा सकेगी।

Home / Indore / VIDEO : मंडी प्रशासन ने गेट बंद किया, गेहूं चना लेकर पहुंचे किसान भडक़े

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो